दमोह। नईदुनिया प्रतिनिधि
आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि विमल सागर, अनंत सागर, धर्म सागर, अचल सागर, भाव सागर महाराज दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में विराजमान हैं। सुबह पाठशाला के बच्चों को आचार्यश्री का पूजन, अभिषेक, शांतिधारा करवाई गई। बच्चों ने बोली लेकर दान की भावना प्रकट की संगीतकार प्रथम जैन दमोह ने संगीत मय प्रस्तुति दी। शाकाहार उपासना संघ अध्यक्ष श्रेयांश सराफ, अंकु श जैन, चक्रेश जैन आदि ने पूजन में सहयोग दिया। इष्टोपदेश ग्रंथ पर प्रवचन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि अध्यात्म विद्या को हर कोई पचा नहीं सकता। भगवान कै से बनते हैं यहां बताया जा रहा है। अध्यात्म में लीन व्यक्ति को भय नहीं होना चाहिए। हम क्या खाएं जो यह समझ जाता है वही आहार पर कंट्रोल कर सकता है। अभक्ष्य क्या है यह ध्यान रखना मस, मद्य, शराब आदि लेने योग्य नहीं है। फास्ट फू ड में चर्बी, मांस आदि मिल कर आ रहे हैं। नर्कों में यातनाएं भोगनी पड़ती हैं। पेट तो भरना है, लेकि न क्या खाएं यह ध्यान रखे। आप जाल में फंसते जा रहे हैं और सब खाते जा रहे हैं। आज पढ़ाई के कारण बच्चों पर बोझ बढ़ रहा है, बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न डालें। भारत का स्वाभिमान आज नष्ट होता जा रहा है। भोजन करते समय मोबाइल, टीवी नहीं देखनी चाहिए। पहले बैठकर भोजन करते थे आज खड़े होकर भोजन करने लगे हैं यह संस्कृति बिगड़ती जा रही है। शाम को मुनि भावसागर ने कहा कि ग्रंथकारों ने धन और स्वास्थ्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण चारित्र को बताया है। बदलते परिवेश, भौतिकता की चकाचौंध, पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव, विद्यार्जन के बदलते उद्देश, आधुनिक दिखने की होड़ में अपने नैतिक आचरण, उच्च आदर्शों को सुरक्षित रखना आने वाली पीढ़ी के हाथ में सुसंस्कृति सौंप कर जाना बड़ा ही कठिन सा लगने लगा है। आगामी पीढ़ी अपने जीवन को उच्च शिक्षा और उच्च आचरण व उच्च जीवन शैली इन तीनों से स्वयं को जोड़ें रखें। माता-पिता और गुरु के साथ कि या धोखा, छल, कपट, भव-भव में दुख का कारण होता है।
कांच मंदिर ने मनाया कु ंथुराथ जन्मतप-मोक्ष
फोटो 23 दमोह। मजदूरों को उपहार देती महिलाएं।
दमोह। नईदुनिया प्रतिनिधि
आदिनाथ दिगंबर कांच मंदिर की महिला परिषद की इंद्राणी शाखा ने भगवान कुन्थुनाथ के जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक के साथ ही मजदूर दिवस मनाया। सुबह पूजा, अभिषेक, शाम को पालने व भजन, आरती का कार्यक्रम आयोजित कि या गया। प्रसाद के रूप में सभी को पंचमेवा का वितरण कि या गया। वहीं मजदूरों को टी शर्ट, कैप, फल आदि का वितरण भी कि या गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष सीमा, सचिव सारिका, कोषाध्यक्ष रेखा के साथ ज्योति, माया, दीपमाला, रितु, तनु, निमली, ज्योति, रविकांता, डाली आदि की उपस्थिति रही।
पीले चावल देकर मतदान का दिया निमंत्रण
फोटो 22 दमोह। महिला को पीले चावल देते संगठन के सदस्य।
दमोह। नईदुनिया प्रतिनिधि
छात्र क्रांति दल छात्र सर्व कल्याण समिति के द्वारा मतदाता जागरुकता अभियानांतर्गत रविवार को नगर के व्यापारियों व आम जनमानस को पीले चावल और पत्रक भेंट कर आज होने वाले चुनाव में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह पटैल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती है। इसलिए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व शत-प्रतिशत मतदान के द्वारा सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक भारतवासी की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में धर्म, वर्ग व जातिगत भेदभाव को भुलाकर निष्पक्ष अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक मतदाता का दायित्व है। इसी उद्देश्य को लेकर संगठन द्वारा मतदाता जागरुकता साप्ताहिक पखवाड़े का आयोजन कि या है। इस मौके पर लोके श रोहितास, शैलेष दुबे, शुभम पटैल, त्रिलोक पटैल आदि की उपस्थिति रही।
कलेक्टर और एसपी ने हटा विधानसभा के मतदान कें द्रों का कि या निरीक्षण
फोटो 25 हटा। मतदान कें द्र से बाहर निकलते कलेक्टर और एसपी।
हटा। नईदुनिया प्रतिनिधि
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी विवेक सिंह ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने के पूर्व रविवार को पुलिस बल के साथ हटा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान कें द्रों का निरीक्षण कि या। जगह-जगह नियुक्त एफएसटी दलों व उनकी कार्यप्रणाली को चैक कि या और जगह-जगह चेकि ंग में लगे पुलिस बल को निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों के संबंध में आज के शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। मतदान कें द्र क्रमांक 2 में महिला मतदान कें द्र पहुंच कर उन्होंने मतदान के पूर्व ईवीएम मशीन के संचालन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और महिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतदान कें द्र क्रमांक 82भाग 2 रामकवि वार्ड की पीठासीन अधिकारी श्रुति अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह महिला मतदान अधिकारी कर्मचारियों की उनके घर जाने के संबंध में अनुमति चाही और बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें घर जाने को बोला गया था। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसीलदार ज्योति ठाकु र को निर्देश दिए कि वे एआरओ एसडीएम नाथूराम गौंड़ से आयोग के निर्देशानुसार महिला मतदान कर्मचारी, अधिकारियों को अवगत कराएं। उन्होंने एमएलबी स्कू ल परिसर में लगाए गए दिशा निर्देश बोर्ड का भी अवलोकन कि या और सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए की निर्देशक के पास एक वालेंटियर उपस्थित रहेगा जो कि मतदाताओं को उनके मतदान कें द्रों के बारे में उचित जानकारी उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने एसएसटी, एफएसटी व स्थानीय पुलिस की कार्रवाई देखी और एसडीओपी कमल कु मार जैन व टीआई डीके सिंह को निर्देश दिए कि सावधानी से प्रत्येक वाहन चेक कि ए जाएं। एसपी विवेक सिंह ने निर्देश दिए कि नगर की सभी लॉज, होटल, धर्मशालाएं व सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकि ंग अभियान चलाया जाए। जिससे लोकसभा क्षेत्र के बाहर का कोई भी व्यक्ति मतदान समाप्त होने तक क्षेत्र में दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की शुभकामनाएं भी दीं।