• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Damoh News: ई रिक्शा में अपने बायोडाटा की होर्डिंग लगाकर दुल्हन खोज रहा युवक, बोला- भाई-बहन की तरह उसकी भी शादी हो जाए

शहर में जहां भी यह युवक अपना रिक्शा लेकर जाता है लोग उसके होर्डिंग में लगे वैवाहिक परिचय को पढ़ने लगते हैं और इस तरह से दुल्हन की खोज के बारे में पूछन...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 08:43:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Feb 2024 08:43:25 PM (IST)
Damoh News: ई रिक्शा में अपने बायोडाटा की होर्डिंग लगाकर दुल्हन खोज रहा युवक, बोला- भाई-बहन की तरह उसकी भी शादी हो जाए
ई रिक्शा में अपने बायोडाटा की होर्डिंग लगाकर दुल्हन खोज रहा युवक-जाति, धर्म की बाध्यता नहीं,जिंदगी भर रखूंगा खुश।

HighLights

  1. ई रिक्शा में अपने बायोडाटा की होर्डिंग लगाकर दुल्हन खोज रहा युवक बोला जाति, धर्म की बाध्यता नहीं,जिंदगी भर रखूंगा खुश।

दमोह, नईदुनिया प्रतिनिधि। दमोह में शादी करने का सपना लिए एक युवक अनोखे तरीके से अपनी दुल्हन की खोज में निकल पड़ा है। उसने अपने ई रिक्शा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है जिसमें उसने अपना वैवाहिक परिचय, अपनी फोटो के साथ लगा रखा है।

शहर में जहां भी यह युवक अपना रिक्शा लेकर जाता है लोग उसके होर्डिंग में लगे वैवाहिक परिचय को पढ़ने लगते हैं और इस तरह से दुल्हन की खोज के बारे में पूछने लगते हैं हालांकि अभी उसकी तलाश पूरी नहीं हुई और यह युवक शहर में चर्चा का विषय बन गया है।


माता-पिता पूजा पाठ में व्यस्त समय नहीं इसलिए ऐसा किया दमोह के बजरिया तीन निवासी युवक दीपेंद्र राठौर ने बताया कि उसकी उम्र 30 साल हो गई है कोई रिश्ता नहीं आ रहा है इसलिए वह चाहता है कि उसके भाई-बहन की तरह उसकी भी शादी हो जाए।

उसने अपने ई रिक्शा पर जो वैवाहिक परिचय का फ्लेक्स लगाया है उसमें एक विशेष बात लिखी है जिसमें उसने बताया है की जाति और धर्म का भी कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति, धर्म की युवती उसके पास विवाह का प्रस्ताव लेकर आ सकती है या उसके परिवार के लोग आ सकते हैं।

उसने बताया कि फ्लेक्स लगाकर युवती खोजने की इस पहल में उसके माता-पिता की भी सहमति है। मेरे पिता शासकीय सेवा से रिटायर हो चुके हैं और माता-पिता दोनों पूजा पाठ में व्यस्त रहते हैं इसलिए उनके पास युवती खोजने का समय नहीं है और इसलिए मुझे ऐसा करना पड़ रहा है।

उसने बताया कि फिलहाल वह स्वयं का ई रिक्शा चलाता है और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका कहना है कि जो भी युवती उसकी जीवनसंगिनी बनेगी वह हमेशा खुश रखेगा। दीपेंद्र ने बताया कि वह घर में सबसे छोटा है उसके बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है। युवक पढ़ा-लिखा है और आईटीआई पास है इसलिए उसे उम्मीद है कि उसकी तलाश जल्द ही पूरी हो जाएगी।