• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Damoh News : जिला अस्पताल के कचरे में मिला नवजात का शव, डिब्बे में था बंद

Damoh News : भ्रूण एक डिब्बे के अंदर बंद था जैसे ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कचरा उठाने पहुंचे और भ्रूण को देखा तो वह भी हैरान रह गए

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 01:30:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 01:55:06 PM (IST)
Damoh News : जिला अस्पताल के कचरे में मिला नवजात का शव, डिब्बे में था बंद

HighLights

  1. भ्रूण है जो करीब 6 से 7 महीने का है।
  2. तत्काल भी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी।
  3. जांच में जुटा दमोह अस्पताल प्रशासन।

Damoh News : नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह कचरे के ढेर के बीच एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह भ्रूण एक डिब्बे के अंदर बंद था जैसे ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कचरा उठाने पहुंचे और उन्होंने इस भ्रूण को देखा तो वह भी हैरान रह गए और तत्काल भी दमोह जिला अस्पताल प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई। अब अस्पताल प्रबंधन इस जांच में जुटा है कि आखिर यह शव यहां कैसे आया।

तत्काल भी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सचिन वाल्मीकि ने बताया कि वह सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में कचरा वाहन लेकर कचरा उठाने के लिए आया था। जिस समय वह डस्टबिन से कचरा उठा रहा था इस दौरान वहां पर एक डिब्बे के अंदर नवजात शिशु का शव उसे दिखाई दिया उसमें पानी भी भरा रहा। उसने तत्काल ही अपने साथी एवं नगर पालिका के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल चौकी पुलिस को घटना की जानकारी से अवगत कराया। जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब नवजात शिशु के शव को जिला अस्पताल के सब ग्रह में रखवाया गया है।


बाहरी व्यक्ति की है हरकत

अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि यह किसी बाहरी व्यक्ति की हरकत है। वह सीसीटीवी फुटेज की जांच करवा रहे हैं क्योंकि उन्होंने लेबर रूम में इस बात की जानकारी ली है ज पता चला है कि पिछले 24 घंटे के अंदर कोई भी नवजात बच्चा मृत नहीं हुआ है और ना एसएनसीयू वार्ड में कोई ऐसी घटना हुई है यह किसी बाहरी व्यक्ति की हरकत है। जिसके लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु का भ्रूण है जो करीब 6 से 7 महीने का है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।