
दमोह। हिण्डोरिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 निवासी संतोषी रानी पत्नी प्रेमलाल अहिरवार उम्र 55 वर्ष को उल्टी-दस्त होने से परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर रविवार को आए थे, जहां पर उपचार के दौरान संतोषी रानी की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि संतोषी बाई की हालत गंभीर होने से उसे हिण्डोरिया के स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए हुए थे लेकिन रविवार का अवकाश होने के चलते अस्पताल में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नही मिला जिसके चलते दमोह तक लाने में बिलंब हो जाने से मरीज की हालत बिगड़ने लगी थी और अंततः संतोषी बाई को उपचार के बाद भी बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी से नदारद रहे दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।