• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में भगवा कपड़े पहनकर भीड़ में चुराते थे पर्स, नकदी -इनोवा कार समेत जबलपुर के पांच जेबकतरे गिरफ्तार

धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं की मौजूदगी के बीच इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 07:02:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 07:02:37 PM (IST)
दमोह में भगवा कपड़े पहनकर भीड़ में चुराते थे पर्स, नकदी -इनोवा कार समेत जबलपुर के पांच जेबकतरे गिरफ्तार
आरोपियों को गिरफ्तार कर जानकारी देती पुलिस। नईदुनिया 

HighLights

  1. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के यात्रा र्काक्रम में पहुंचे थे पांचों
  2. सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान दिया अंजाम
  3. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही

नईदुनिया न्यूज, हटा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसकर पर्स चोरी करने के मामले में हटा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भगवा कपड़े पहनकर भीड़ में शामिल होते थे

पुलिस के मुताबिक आरोपी भगवा कपड़े पहनकर भीड़ में शामिल होते थे और इसी दौरान श्रृद्धालुओं के पर्स पर हाथ साफ करते थे।

एसडीओपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार 600 रुपये नकद, दस्तावेज और करीब 15 लाख की इनोवा कार जब्त की है। एसडीओपी केपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान चोरी की थी

गौरीशंकर मंदिर परिसर में यात्रा के कार्यक्रम के दौरान पर्स चोरी होने की शिकायत पर काशीराम अहिरवार और राघवेंद्र पटेल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 526/26 और 527/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने जबलपुर के युवकों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने प्रतीक पिता राजेश पटेल निवासी शारदा नगर करमेता, सुल्तान पिता इसराइल अंसारी आजाद नगर मोहरिया, बसील गोलू पिता मोहम्मद हनीफ मोतीनाला, जलील पिता खलील अहमद गजिमिया गोहलपुर और सिरातल पिता मोहम्मद रसीद खान चार खम्मा को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने वारदात स्वीकार की है

सभी जबलपुर के निवासी बताए गए है, आरोपियों ने वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने नकदी और दस्तावेजों के साथ इनोवा कार भी जब्त की है, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

श्रृद्धालुओं की मौजूदगी के बीच इस तरह की घटनाएं चुनौती

धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं की मौजूदगी के बीच इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।