• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Damoh News : दमोह के निजी स्‍कूल में हिंदू छात्राओं को पहनाया हिजाब, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Damoh News : गंगा जमुना हायर सेकंडरी स्कूल प्रबंधन पर लगा आरोप, कलेक्टर ने कहा-फिर से कराएंगे जांच।

By Dheeraj BajpaihEdited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Wed, 31 May 2023 02:33:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 May 2023 07:02:00 PM (IST)
Damoh News : दमोह के निजी स्‍कूल में हिंदू छात्राओं को पहनाया हिजाब, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Damoh News : दमोह नईदुनिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश के दमोह में संचालित एक निजी स्कूल गंगा जमुना हायर सेकंडरी पर हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने का आरोप लगा है। छात्रों के बोर्ड परीक्षा परिणाम का एक पोस्टर स्कूल में लगाया गया जिसमें छात्राएं हिजाब पहने हुए दिख रही थीं। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अब दोबारा जांच कराने की बात कही है।

चार छात्राएं पहने दिखीं हिजाब

निजी स्कूल में लगे पोस्टर में छात्र-छात्राओं के जो फोटो लगे हुए हैं, उनमें सभी छात्राओं ने हिजाब की तरह दिखने वाला एक कपड़ा अपने सिर पर लपेटा है। मुस्लिम छात्राओं के साथ चार हिंदू छात्राएं भी हिजाब पहने दिख रही हैं।


संविधान का उल्लंघन

राष्ट्रीय बाल अध‍िकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने ट्वीट किया कि हिंदू और अन्य ग़ैर मुस्लिम बच्चों को इस्लामिक प्रथाओं का अभ्यास करवाना भारत के संविधान के अनुच्छेद 28 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वे दमोह कलेक्टर को नोटिस भेज रहे हैं।

मतांतरण का मामला नहीं आया सामने

दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली टीआइ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई थी, जिसने इस पूरे मामले की जांच की है। अभिभावकों से बात भी हुई है। मतांतरण का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के आदेश के बाद एक जांच टीम बनाई जा रही है जिसमें दमोह तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। जांच रिपोर्ट गृहमंत्री को भेजी जाएगी।

स्कूल संचालक ने कहा-नहीं डालते दबाव

स्कूल संचालक मुस्ताक खान ने बताया कि स्कूल की यूनिफार्म में स्कार्फ शामिल है, लेकिन इसे पहनने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जाता है। स्कार्फ को हिजाब समझा जा रहा है। एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक स्कूल के किसी भी अभिभावक या छात्रा ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

स्कूल की मान्यता रद करने की मांग

naidunia_image

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर राम लल्लन वागरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पहले की गई जांच को गलत ठहराते हुए स्कूल की मान्यता रद करने की मांग की है। भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने कहा कि हिंदू धर्म की बेटियों को जानबूझकर हिजाब पहनने पर मजबूर किया जा रहा है। ऐसे लोगों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

ट्वीट के बाद दमोह कलेक्टर ने जांच कराई

naidunia_image

खबर फैली तो आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने एक ट्वीट किया और उसके बाद दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने इस मामले की जांच भी करा ली। जांच में मतांतरण की बात अफवाह निकली, लेकिन मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए। दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि मामले की खबर मिलने के बाद हमने कोतवाली टीआइ और कुछ अधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई थी जिसने इस पूरे मामले की जांच की। अभिभावकों से बात हुई है। स्कूल प्रबंधन से भी बात हुई, लेकिन मतांतरण का मामला कहीं सामने नहीं आया।