
तेंदूखेड़ा, दमोह। जिले के हाथीघाट हरदुआ गांव में उल्टी-दस्त और बुखार से दो दिन में चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें महिला, पुरुष समेत दो नाबालिग शामिल हैं। इस बीमारी की चपेट में 700 से अधिक लोग हैं।
मामला सामने आने के बाद जबेरा विधायक प्रताप सिंह और सीएमएचओ डॉ. आरके बजाज व ब्लॉक के समस्त अधिकारी गांव पहुंचे और शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज शुरू किया गया।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीमारी से तीन लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से गांव में उल्टी, दस्त की शिकायत है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली। जब चार लोगों की मौत हो गई तब स्वास्थ्य अमला जागा। 7 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में हीरालाल तिवारी (50), दुर्गा आदिवासी (19) और दो बच्चे हैं।
इनका कहना है
जिस वृद्ध की मौत की बात सामने आ रही है वह पहले से बीमार था। बाकी मौत का क्या कारण यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
डॉ.बीपी अहिरवार, सीबीएमओ, तेंदूखेड़ा