• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown ने तोड़ी टीवी एक्ट्रेस Heer chopra और Chahat Pandey की दोस्ती

Lockdown Break Friendship : टीवी कलाकार हीर चोपड़ा ने दूसरी कलाकर चाहत पांडे की मां पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 03 May 2020 10:23:23 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2020 03:11:20 PM (IST)
Lockdown ने तोड़ी टीवी एक्ट्रेस Heer chopra और Chahat Pandey की दोस्ती

Lockdown Break Friendship : दमोह (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मुंबई में रहकर छोटे पर्दे पर अपना जादू बिखेरने वालीं दो चर्चित टीवी कलाकार की दोस्ती लॉकडाउन ने तोड़ दी है। शुक्रवार की रात दमोह में दोनों आपस में भिड़ गईं और इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। टीवी कलाकार चाहतमणि पांडे दमोह शहर से सटे ग्राम पंचायत आम चोपरा क्षेत्र निवासी हैं। लॉकडाउन के पहले वह दिल्ली निवासी अपनी दोस्त हीर चोपड़ा के साथ दमोह आ गई थीं। करीब 43 दिनों बाद शुक्रवार को चाहत और हीर के बीच विवाद पुलिस तक जा पहुंचा। अब दोनों ही टीवी कलाकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं।

प्रताड़ना और खाना नहीं देने का लगाया आरोप : टीवी कलाकार हीर चोपड़ा ने स्थानीय जबलपुर नाका चौकी में पुलिस को बताया कि वे लॉकडाउन के कारण यहां फंस गई हैं। बीते कुछ दिनों से चाहत और उनकी मां उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं और उन्हें ठीक से खाना भी नहीं देतीं। इस कारण वह पुलिस से मदद मांगने आई हैं। उन्होंने पुलिस से यह भी अनुरोध कि या कि उन्हें उनके घर वापस भिजवाने की व्यवस्था की जाए। पुलिस ने उनसे नियमानुसार जिला प्रशासन को आवेदन करने के लिए कहा है। जिस समय हीर पुलिस को अपनी बात सुना रहीं थीं, उसी दौरान चाहत पांडे और उनकी मां भी चौकी पहुंच गईं। दोनों कलाकारों के बीच चौकी में ही तीखी बहस हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने मामला शांत करा दिया। हीर को पुलिस के सहयोग से कि सी सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।


मैं काफी दिनों से परेशान थी और मेरे साथ बुरा बर्ताव कि या जा रहा था। मैंने कई बार यह प्रयास किया कि प्रशासन की मदद से अपने घर पहुंच जाऊं, लेकि न चाहत व उनके स्वजन ने उनका सहयोग नहीं कि या। शुक्रवार को जब चाहत के भाई के साथ पैसे निकालने के लिए एटीएम पहुंची तो मुझे सामने पुलिस चौकी नजर आई और मैं मदद मांगने पहुंच गई। चाहत व उनकी मां ने चौकी में भी गलत व्यवहार किया।- हीर चोपड़ा, टीवी कलाकार

मैंने हीर को भी अपनी बेटी की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराईं और उन्हें इतने दिनों तक अपने घर पर रखा। हीर चोपड़ा का कहना था कि वह घर में कंफर्ट महसूस नहीं कर रही हैं इसलिए उन्हें कहीं कि राए से मकान दिलवा दिया जाए, लेकि न वह नहीं चाहती थीं कि उनका इतना बड़ा घर होते हुए उनकी बेटी की दोस्त कि सी और जगह जाकर रहे। इसलिए मैंने उसे घर में रहने के लिए ही कहा। शुक्रवार को एटीएम से पैसे निकालने के बहाने वह पुलिस चौकी पहुंच गई और बेवजह बवाल खड़ा कर दिया। - भावना पांडे, चाहत पांडे की मां