Train Cancel: भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस सहित 52 ट्रेनें निरस्त, 25 के मार्ग परिवर्तित
कटनी-बीना तीसरी लाइन पर दमोह में 26 अगस्त से प्री इंटरलाकिंग और इंटरलाकिंग कार्य शुरू होगा। इस दौरान रेलवे ने 52 ट्रेनों को निरस्त किया है और 25 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। दमोह से भोपाल के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 25 अगस्त से 13 सितंबर और 26 अगस्त से 14 सितंबर तक सागर से भोपाल के बीच चलेगी।
Publish Date: Sun, 11 Aug 2024 06:31:24 PM (IST)
Updated Date: Sun, 11 Aug 2024 10:56:31 PM (IST)
दमोह में 26 अगस्त से प्री इंटरलाकिंग का कार्य।HighLights
- दमोह में इंटरलाकिंग कार्य शुरू होगा
- 52 ट्रेनें निरस्त, 25 के मार्ग परिवर्तित
- राज्यरानी एक्सप्रेस सागर से चलेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह : कटनी-बीना तीसरी लाइन पर दमोह में 26 अगस्त से प्री इंटरलाकिंग, इंटरलाकिंग कार्य किया जाना है, इसके लिए रेलवे ने 52 ट्रेन को अलग-अलग दिनों में निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं 25 ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जो यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी का सबब बनने वाली है, इससे पूरे एक माह तक रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा देखने को मिलेगा।
दमोह से भोपाल के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 25 अगस्त से 13 सितंबर और 26 अगस्त से 14 सितंबर तक साइट टर्मिनेट के तहत सागर से भोपाल के बीच चलेगी।
यह ट्रेन रहेंगी निरस्त
- बीना ‘दमोह पैसेंजर 25 अगस्त से 13 सितंबर तक निरस्त रहेगी
- दमोह-बीना पैसेंजर 26 अगस्त से 14 सितंबर तक
- बीना-कटनी मेमू 26 अगस्त से 13 सितंबर तक
- कटनी-बीना मेमू 26 अगस्त से 13 सितंबर।
- कोटा-दानापुर एक्सप्रेस 24 अगस्त, एक, आठ सितंबर
- दानापुर-कोटा एक्सप्रेस 25 अगस्त, दो, नौ सितंबर
- इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस 25, 26, 29, 30, 31 अगस्त, तीन सितंबर
- भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 25, 26, 29, 30, 31 अगस्त, तीन सितंबर
- रीवा-डा. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस पांच, आठ, 10, 12 सितंबर
- डा. अंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस छह, नौ, 11, 13 सितंबर
- भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 28 अगस्त, 11 सितंबर
- सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 29 अगस्त, 12 सितंबर।
- रानीकमलापति- संतरागाछी एक्सप्रेस 28 अगस्त, चार, 11 सितंबर
- संतरागाछी-रानीकमलापति एक्सप्रेस 29 अगस्त, पांच 12 सितंबर
- हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस नौ सितंबर, भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 11 सितंबर
- भागलपुर-अजमेर वीकली एक्सप्रेस पांच, 12 सितंबर,
- अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस सात, 14 सितंबर।
- संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 30 अगस्त, छह सितंबर
- अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस एक, आठ सितंबर
- शालीमार भुज एक्सप्रेस 31 अगस्त, सात सितंबर
- भुज शालीमार एक्सप्रेस तीन, 10 सितम्बर
- बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 24 अगस्त से 12 सितंबर
- भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 सितंबर
- दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 26 अगस्त, दो व नौ सितंबर
- अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 27 अगस्त, तीन, 10 सितंबर
- दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस आठ सितंबर
- अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस नौ सितंबर
- दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस चार, 11 सितंबर
- उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस छह, 13 सितंबर
- दुर्ग-हजरत निमामुद्दीन एक्सप्रेस 30 अगस्त, छह, 11, 13 सितंबर
- निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 31अगस्त, सात, 11, 14 सितंबर
- विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 अगस्त
- भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 31 अगस्त
- डा. अंबेडकर नगर-पटना जंक्शन एक्सप्रेस 29 अगस्त, पांच, 12 सितंबर
- पटना जंक्शन-डा. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस 30 अगस्त, छह, 13 सितंबर
- अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक, आठ सितंबर
- पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 27 अगस्त, तीन, 10 सितंबर
- बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस दो, नौ सितंबर
- गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस तीन, 10 सितंबर।
- अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस चार, 11 सितंबर,
- कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस सात, 14 सितंबर
- इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस तीन, पांच सितम्बर
- हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस पांच, 7 सितंबर
- उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस 24, 31 अगस्त
- शालीमार-उदयपुर सिटी 25 अगस्त, एक सितंबर
- कोलकाता-मदार जंक्शन 26 अगस्त, दो, नौ सितंबर
- मदार जंक्शन-कोलकाता 29 अगस्त, पांच, 12 सितंबर
- लालगड़-पुरी एक्सप्रेस आठ सितंबर
- पुरी-लालगड़ एक्सप्रेस 11 सितंबर।
- निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस 27 अगस्त, तीन सितंबर,
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29 अगस्त, पांच सितंबर तक निरस्त रहेगी।
यह ट्रेनें चलेगी परिवर्तित मार्ग से :
- दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 31 अगस्त, नौ सितंबर को परिवर्तित मार्ग से जाएगी।
- इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस आठ, 10 सितंबर,
- जबलपुर-श्री वैष्णों माता एक्सप्रेस तीन सितंबर
- श्रीवैष्णों माता कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस 11 सितंबर
- सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस चार, आठ सितंबर
- हजहरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस नौ सितंबर
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 12 सितंबर
- उधमपुर-दुर्ग जंक्शन एक्सप्रेस 12 सितंबर
- अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस चार, 11 सितंबर
- भुज-शालीमार एक्सप्रेस 27 अगस्त
- सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस 26, 30 अगस्त, दो, छह, नौ, 13 सितंबर
- जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस नौ सितंबर
- हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 26 अगस्त, दो सितंबर
- भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 28 अगस्त
- अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 अगस्त
- अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस आठ सितंबर
- पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 10 सितंबर
- अहमदाबाद एक्सप्रेस 25 अगस्त से 12 सितंबर
- गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 11 सितंबर
- इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस 10, 12 सितंबर
- हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस 29, 31 अगस्त, दो, नौ, 12 सितंबर
- रीवांचल एक्सप्रेस 30 अगस्त, एक, पांच, सात, 12 सितंबर
- कामायनी एक्सप्रेस 27 अगस्त
- बलिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 25, 26, 30 अगस्त, तीन, सात सितंबर
- अंत्योदय एक्सप्रेस 28 अगस्त, चार, 11 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से जाएगी।