• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ से अधिक की चांदी, डगरई टोल प्लाजा पर कार से जब्त किए 286 किलो जेवर

पुलिस को मंगलवार-बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:31:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:32:05 AM (IST)
दतिया में पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ से अधिक की चांदी, डगरई टोल प्लाजा पर कार से जब्त किए 286 किलो जेवर

HighLights

  1. टोल प्लाजा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  2. आगरा से नागपुर ले जाई जा रही थी खेप
  3. दस्तावेज नहीं मिलने पर ड्राइवर गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है।

घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका

सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 286 किलो चांदी रखी मिली। इसके बाद ड्राइवर से चांदी के परिवहन और उसके स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


पुलिस के मुताबिक जब्त चांदी की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। चांदी आगरा से नागपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चांदी के साथ कार भी जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

ड्राइवर चांदी की खेप आगरा से लेकर जा रहा था नागपुर

पुलिस के अनुसार कार ड्राइवर राजस्थान के धौलपुर निवासी ब्रजकिशोर तोमर ने बताया कि उक्त कार राधाकृष्ण कोरियर की है। ड्राइवर चांदी की खेप आगरा से लेकर नागपुर जा रहा था। परिवहन और स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने 286 किलो चांदी और कार जब्त कर ली तथा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को भी इस कार्रवाई के बारे में सूचना दी है। इतनी बड़ी मात्रा में चांदी के परिवहन को लेकर जांच की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।