• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

Datia Bypoll Election: नेताओं से लेकर बुजुर्गों तक... तस्वीरों में देखें दतिया में मताधिकार का महापर्व!

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। वोटिंग शुरू होते ही ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के केंद्रों पर व...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 01:47:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 01:47:32 PM (IST)
Datia Bypoll Election: नेताओं से लेकर बुजुर्गों तक... तस्वीरों में देखें दतिया में मताधिकार का महापर्व!
Datia Bypoll Election

HighLights

  1. दतिया उपचुनाव में दिग्गजों ने डाला वोट, दोपहर 1 बजे तक 50.26% मतदान
  2. नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने किया मतदान
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा भारी उत्साह, केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। वोटिंग शुरू होते ही ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के केंद्रों पर वोटरों का उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोपहर 1 बजे तक दतिया में कुल 50.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था।

naidunia_image

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राजघाट कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया। वहीं कांग्रेस के बूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि हताशा और निराशा के कारण कांग्रेस ऐसे आरोप लगाती है।


naidunia_image

दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दतिया के तलैया मोहल्ला स्थित मार्केटिंग सोसाइटी (केंद्र क्रमांक 185) पर मतदान किया। वोट डालने के बाद घनश्याम सिंह ने भी अपनी जीत का दावा किया। दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के मतदान के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

naidunia_image

शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं का खासा उत्साह देखने को मिला। रामसागर मतदान केंद्र पर सुबह से ही पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं बड़ौनी गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग रामसेवक मतदान केंद्र पर अपना फर्ज निभाने के बाद सीधे खेतों में काम करने लौट गए।

naidunia_image

सुबह 10 बजे तक जहां 16.33% मतदान हुआ था, वहीं दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 34% हो गया। सोनागिर के सिनावल केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक ही 50% मतदान पूरा हो चुका था। पीठासीन अधिकारी श्री दांतरे के अनुसार दोपहर बाद मतदान का प्रतिशत और तेजी से बढ़ने की संभावना है।

naidunia_image

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हर केंद्र पर सीआरपीएफ (CRPF) के जवान तैनात हैं। बड़ौदी, चिरूला और सोनागिर जैसे क्षेत्रों में भारी सुरक्षा बल की निगरानी के बीच मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।