दतिया: रिश्ते के मामा ने ही नाबालिग से किया दुष्कर्म, खेत में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी पर केस दर्ज
Datia Crime MP News: पीड़िता किशोरी भितरवार जिला ग्वालियर की रहने वाली है। उसकी मां का मायका बड़ौनी क्षेत्र में है। 10-15 दिन पहले उसके पिता मां के सा...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 11:14:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 11:16:30 AM (IST)
HighLights
- 10 दिन पहले मां के साथ आई थी पीड़िता
- पिता के आने पर किशोरी ने बयां की आपबीती
- बड़ौनी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सहिड़ाखुर्द में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले मामा ने ही दुष्कर्म कर डाला। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग अपनी मां के साथ मामा के घर आई हुई थी। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
आरोपी ने गन्ने के खेत में किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भितरवार जिला ग्वालियर की रहने वाली है। उसकी मां का मायका बड़ौनी क्षेत्र में है। 10-15 दिन पहले उसके पिता मां के साथ मामा के यहां छोड़ गए थे। इसी दौरान 12 अगस्त की सुबह करीब 10 से 11 बजे वह अपनी मां के साथ धान के खेत में गई थी। तेज धूप होने के कारण वह घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी संदीप रावत ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
15 अगस्त को पिता आए तब बताया किशोरी ने
नाबालिग के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की की धमकी देकर भाग निकला। डर के कारण उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। जब पीड़िता का पिता 15 अगस्त को उसे लेने पहुंचा तो उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद 17 अगस्त को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ बड़ौनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बड़ौनी टीआई रमेश शाक्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।