Datia Accident News: डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल
Datia Accident News: पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा के पास तेज तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारदी। ...और पढ़ें
By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Wed, 01 Mar 2023 11:07:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Mar 2023 11:07:43 AM (IST)
Datia Accident News: दतिया.नईदुनिया प्रतिनिधि। पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा के पास तेज तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। सभी घायल श्रद्धालु ग्राम बिरगुआ थाना शाजापुर उत्तर प्रदेश से रतनगढ़ माता मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भांडेर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल व झांसी रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
घटना के बाद पुलिस आरोपित डंपर चालक को तलाश रही है। जिससे आरोपित ड्रायवर के खिलाफ कार्रवाई कर सके। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को बुलाया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।