Datia Accident News: दतिया में ऊर्जा मंत्री के काफिले की गाड़ी से हुआ हादसा, दंपति को मारी टक्कर
Datia Accident News:पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने आए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के काफिल के वाहन की चपेट में आकर एक दंपति घायल हो गई। ह ...और पढ़ें
By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 26 Nov 2022 02:42:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Nov 2022 02:42:28 PM (IST)
Datia Accident News: दतिया. नईदुनिया प्रतिनिधि। पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने आए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के काफिल के वाहन की चपेट में आकर एक दंपति घायल हो गई। हालांकि चोट ज्यादा नहीं थी। इसलिए ऊर्जा मंत्री ने मौके पर ही मेडिकल से दवा दिलावकर दंपति का उपचार कराया। इसके बाद वे आगे के लिए रवाना हो गए। हालांकि यह घटना शहर में चर्चा की विषय बन गई और इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
शनिवार सुबह करीब दस बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग से होते हुए दतिया पीताम्बरा पीठ दर्शन करने आए थे। लौटते वक्त रास्ते मे गहोई वाटिका के समीप उनके काफिले में आगे चल रही एक गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मंत्री तत्काल कार से उतरे और दंपत्ति का हाल जाना और पास में बने मेडिकल से उनका उपचार कराया। वही घटना के बक्त मोके पर काफी लोगो की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार जवाहर सिंह भी अपनी पत्नी के साथ पीतांबरा पीठ माता के दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
खबर अपडेट होगी