• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया जिला BJP कार्यकारिणी भंग होने के बाद पूर्व विधायक अवधेश नायक का बड़ा बयान, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई है, जिसके बाद पूर्व विधायक अवधेश नायक ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साध...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 11:27:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 11:33:04 AM (IST)
दतिया जिला BJP कार्यकारिणी भंग होने के बाद पूर्व विधायक अवधेश नायक का बड़ा बयान, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना
दतिया जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद पूर्व विधायक अवधेश नायक का बयान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दतिया उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश भाजपा ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया
  2. इस पर पूर्व विधायक अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया है। इसके बाद पूर्व विधायक अवधेश नायक का तीखा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा है। साथ ही संगठन की इस कार्रवाई को साथ रहकर भीतरघात करने वालों के लिए बड़ा सबक करार दिया।

अवधेश नायक ने कहा- 2018 में आका ने पुत्र मोह में किया बदनाम

अवधेश नायक ने अपनी फेसबुक पोस्ट में 2018 के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए पूर्व गृहमंत्री पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- 2018 में तुम्हारे आका ने अपने पुत्र मोह में मुझे बदनाम किया। पूरे पांच साल तक इसी खुन्नस में इंदौर में केस दर्ज करवाया। जब भाजपा संगठन ने सबूत मांगे, तो पूर्व गृहमंत्री एक भी प्रमाण पेश नहीं कर पाए।


आगे कहा- मेरे द्वारा पहनाई गई माला को उतारकर फेंक दिया गया था और शायरी सुनाकर मुझे सार्वजनिक रूप से लांछित किया गया। किताब चुकता कर लिया था, और 2008 में उनका टिकट काटे जाने का जो दर्द उन्हें दिया गया था, भाजपा ने उपचुनाव में उसका "1000 गुना दर्द" उन्हें वापस लौटा दिया है।

जिला संगठन भंग होने पर रिएक्शन

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा दतिया जिला भाजपा कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग किए जाने के निर्णय पर नायक ने कहा- आज जो संगठनात्मक कार्रवाई हुई है, वह उन लोगों के लिए कड़ा सबक है जो पार्टी में साथ रहकर भीतरघात करते हैं। दतिया के सभी लोग अपने हैं। इसलिए मुझे व्यक्तिगत रूप से संगठन की इस कार्रवाई पर खुशी नहीं हुई।

दतिया की जनता से अपील

पोस्ट के अंत में अवधेश नायक ने दतिया के लोगों से आपसी रिश्ते बनाए रखने की अपील करते हुए लिखा- निजी नाते-रिश्तों का सदैव ध्यान रखा करो। हम दतिया में जन्मे हैं और यहीं मरेंगे। सबको जय माई की।

दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद कार्यकारिणी भंग होने और अवधेश नायक के इस खुले बयान के बाद जिले की राजनीति में भारी भूचाल आ गया है और आने वाले दिनों में जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का आधार बना मजबूत नैरेटिव, पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भी सादगी सत्ता से आगे