
डिजिटल डेस्क, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 (Datia Elections) को लेकर रुद्रा रिसर्च का एग्जिट पोल (Exit Polls 2026) सामने आया है। सर्वे के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को बढ़त मिलती दिखाई गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर और आजाद समाज पार्टी (ASP) के उम्मीदवार दामोदर यादव तीसरे स्थान पर रह सकते हैं। यह केवल एग्जिट पोल (Datia Exit Poll) का अनुमान है और अंतिम परिणाम 3 अगस्त को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।
दतिया उपचुनाव भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। इस चुनाव में पार्टी ने पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में लगभग 80 प्रतिशत मतदान के बावजूद नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2023 के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम रहा।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस उपचुनाव में स्थानीय मुद्दों, उम्मीदवारों की छवि और चुनाव प्रचार ने मतदाताओं को प्रभावित किया। वहीं, आजाद समाज पार्टी ने भी कुछ इलाकों में प्रभाव बनाया, जिससे मुख्य मुकाबले पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Datia Elections 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे
एग्जिट पोल केवल संभावित रुझान बताते हैं और कई बार इनके अनुमान अंतिम नतीजों से अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में दतिया विधानसभा उपचुनाव का वास्तविक परिणाम 3 अगस्त (सोमवार) को मतगणना पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।