
भांडेर। नईदुनिया न्यूज
नगर के खटिकयाना मौहल्ला में घर के बाहर पटाखे चलाने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। आवदेन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को घर से गिरफ्तार किया।
वली उर्प बन्ने खान पुत्र चांद खां अपने मुंहबोले साले सत्तू खटीक के घर लड़की पैदा होने की खुशी मनाने के लिए बुधवार शाम 7 बजे खटिकयाना मौहल्ले में पहुंचकर पटाखे चला रहा था। जिस पर पड़ोसी विनोद ने पटाखे चलाने से मना किया तो दोनों के बीच मुंहबाद हो गया। मुंहबाद बढ़ता देख विनोद ने अपने भाई नरेन्द्र की पत्नी पप्पी खटीक के साथ मिलकर लाटियों से हमला कर दिया। जिससे वली मोहम्मद का सिर फट गया। गंभीर रूप से घायल हुए वली ने थाने पहुंचकर विनोद और पप्पी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर विनोद व पप्पी को गिरफ्तार कर लिया।