सुनील तिवारी बने सुमावली विधानसभा प्रभारी
दतिया। नईदुनिया न्यूज। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुनील तिवारी को उपचुनाव के मद्देनजर सुमावली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। तिवारी को सुमावली पहुंचकर उपचुनाव संपन्ना होने तक चुनावी गतिविधियों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील तिवारी के मुताबिक
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 16 Sep 2020 04:09:27 AM (IST)
Updated Date: Wed, 16 Sep 2020 04:09:27 AM (IST)
दतिया। नईदुनिया न्यूज।
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुनील तिवारी को उपचुनाव के मद्देनजर सुमावली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। तिवारी को सुमावली पहुंचकर उपचुनाव संपन्ना होने तक चुनावी गतिविधियों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील तिवारी के मुताबिक वह शीघ्र ही मुरैना जिले के सुमावली पहुंचकर चुनावी गतिविधियों के संचालन संभालेंगे। तिवारी को प्रभारी बनाए जाने पर भारतीय अटल सेना के पदाधिकारियों हर्ष व्यक्त किया है।