Datia News: पंडोखर धाम आए महाराष्ट्र के जावेद ने सनातन धर्म अपनाया, बना शिवेंद्र
Datia News पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज ने जावेद को नया नाम शिवेंद्र दिया। ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 16 Apr 2023 11:29:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Apr 2023 11:48:31 PM (IST)
Datia News दतिया (नप्र)। पंडोखर धाम में चल रहे महोत्सव में महाराष्ट्र के जालना से जावेद पुत्र शेरखा तडवी ने इस्लाम छोड़कर सनातन हिंदू धर्म को अपनाने की घोषणा की।
धाम के सचिव मुकेश गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय जावेद तड़वी ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सनातन धर्म में स्वेच्छापूर्वक वापसी की।
इस मौके पर पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज ने नया नाम शिवेंद्र प्रदान किया। धाम के आचार्य उमाशंकर शास्त्री ने जावेद का परिचय और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण कराते हुए सनातन धर्म में प्रवेश कराया।
जावेद के अनुसार ने वह अपने मित्र की प्रेरणा से पंडोखर सरकार के दरबार से जुड़ा। वह चारों धाम की यात्रा, बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन व अनेक बार माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने जा चुका है। सनातन धर्म से प्रभावित होकर इसे अपना रहा है। इस अवसर पर उदासीन अखाड़ा कांची पुरम के महंत स्वामी वैरागानंद भी उपस्थित थे।