• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश, मौके पर मौत

दतिया में भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की, रंजिश को कारण माना जा रहा।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 10:23:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 10:23:04 AM (IST)
दतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश, मौके पर मौत
भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर नृशंस हत्या। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या।
  2. सेवढ़ा चुंगी के पास अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
  3. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। आपसी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों ने दतिया शहर के वार्ड क्रमांक एक के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। बताया जाता है कि पार्षद कुशवाहा सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी के पास उनको गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।


कुल्लू कुशवाहा पर दर्ज थे कई मामले

बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या के एक मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई थी। हाल ही में वह पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। प्राथमिक तौर पर इस हत्याकांड के पीछे रंजिश को वजह माना जा रहा है।

आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

मौके पर मौजूद एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।