Ratangarh Mela: रतनगढ़ मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रतनगढ़ माता मंदिर पर 14 एवं 15 नबंवर को दीपावली दूज पर लख्खी मेला आयोजित होगा। कलेक्टर संदीप माकिन ने आदेश जारी कर प्रशासनिक अधिकारियाें को जिम्मेदारी ...और पढ़ें
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 11 Nov 2023 04:14:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Nov 2023 04:14:46 PM (IST)
रतनगढ़ मेलानईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। इस वर्ष रतनगढ़ माता मंदिर पर 14 एवं 15 नबंवर को दीपावली दूज पर लख्खी मेला आयोजित होगा। मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मेले में श्रद्धालु 13 नबंवर से आना प्रारंभ हो जाएंगे। ऐसे में मेला आपाद प्रबंधन की दृष्टि से भी संवदेनशील रहता है। इसे देखते हुए कलेक्टर संदीप माकिन ने आदेश जारी कर प्रशासनिक अधिकारियाें को जिम्मेदारी सौंपी है।
मेले में कई अधिकारी करेंगे ड्यूटी
इसके तहत अपर जिला मजिस्ट्रेट दतिया रूपेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर दतिया भरत कुमार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। संपूर्ण मेला के लिए मेला अधिकारी एसडीएम सेवढ़ा प्रतिज्ञा शर्मा रहेंगी। तहसीलदार सेवढ़ा रंजीत कुशवाह और जनपद पंचायत सेवढ़ा सीईओ जयदेव शर्मा सहायक होंगे। इन अधिकारियों के सहयोग के लिए मेले के विभिन्न स्थानों व समय पर मेला सेक्टर में विभिन्न अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।