• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो चादर से मुंह छिपाए बैठे रहे लड़के-लड़कियां

दतिया पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर और तीन युवकों के साथ तीन युवतियों को भी गिरफ्ता...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 31 Mar 2025 09:24:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Mar 2025 03:07:26 PM (IST)
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो चादर से मुंह छिपाए बैठे रहे लड़के-लड़कियां
पुलिस को देखकर कमरे में मौजूद युवक-युवतियां अपना मुंह छिपाने रहे। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. होटल का मालिक युवतियों को देता था 1200 रुपये।
  2. युवकों के पास से दवाएं भी मिले, पुलिस ने की जब्त।
  3. पुलिस को मिली थी अनैतिक गतिविधियों की शिकायत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। सिविल लाइन में संचालित होटल ग्रेट गैलेक्सी में रविवार को कोतवाली पुलिस ने सैक्स रेकेट पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर वहां से तीन युवक और तीन युवतियों को पकड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में होटल मालिक और उसके मैनेजर सहित पकड़े गए युवक और युवतियों पर मामला दर्ज किया है।

बता दें कि इस होटल में अनैतिक देह व्यापार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश दी और होटल मालिक की कारतूत सामने आ सकी। दबिश के दौरान पकड़े गए युवक शर्मिंदगी के चलते कमरे के चादर से मुंह ढांककर बाहर निकले। जिन्हें पकड़कर पुलिस कोतवाली लेकर आई।


पुलिस पहुंची तो मैनेजर बोला- होटल में कोई नहीं है

naidunia_image

कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम के साथ पहुंचकर होटल ग्रेट गेलेक्सी में दबिश दी गई। होटल में अनैतिक कृत्यों के संबंध में जानकारी मिली थी। पुलिस ने होटल मैनेजर से वहां ठहरने वालों के बारे में जानकारी मांगी तो उसका कहना था कि होटल में कोई नहीं रुका है।

होटल रजिस्टर में युवकों के नाम दर्ज थे लेकिन युवतियों के बारे में एंट्री नहीं मिली। पुलिस ने जब होटल के कमरा नंबर 203, 204 और कमरा नंबर 103 खुलवाया तो वहां मौजूद में उक्त युवकों के पास से दवाएं भी मिली हैं। जो पुलिस ने जब्त कर ली।

पकड़े गए जोड़ों में शामिल युवकों के नाम गोपाल जोशी पुत्र हरिमोहन निवासी बड़े पोस्ट ऑफिस के पास दतिया, विजय उपाध्याय पुत्र मनोज उपाध्याय निवासी रिछरा फाटक आयुर्वेद अस्पताल के पीछे दतिया व देव साहू पुत्र दशरथ निवासी न्यू गल्ला मंडी करैरा, जिला शिवपुरी बताए गए। वहीं तीनों युवतियां दतिया की हैं। दबिश में होटल संचालक राजा यादव दतिया और उसके मैनेजर कपिल रावत निवासी ठाकुरबाबा रोड डबरा, ग्वालियर सहित पकड़े गए।

naidunia_image

होटल में करा रहे थे देह व्यापार

पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के लिए उक्त लड़के अपने साथ बाइक पर बैठाकर लाए थे। इसके बदले उन्हें होटल मालिक से एक हजार और बारह सौ रुपये मिलते थे। वहीं होटल मालिक भी वहां देह व्यापार कराने के लिए कमरा आसानी से उपलब्ध करा देता था।

इस दौरान मैनेजर कपिल का कहना था कि होटल मालिक के आदेश से वह सिर्फ युवकों का ही नाम रजिस्टर में लिखता था, जबकि युवतियों के नाम दर्ज नहीं किए जाते थे। इस तरह देह व्यापार में मालिक और मैनेजर संलिप्त पाए गए। वहीं पकड़ी गई युवतियों के पास से मिले पर्स में महिला पुलिस कर्मी द्वारा ली गई तलाशी में नगदी और दो मोबाइल आदि बरामद किए।