• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया अस्पताल बना 'अखाड़ा': बहन के घर आए भाई को जीजा और ससुराल वालों ने पीटा, ट्रामा सेंटर के बाहर जमकर चले लात-घूंसे

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 10:14:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 10:14:35 PM (IST)
दतिया अस्पताल बना 'अखाड़ा': बहन के घर आए भाई को जीजा और ससुराल वालों ने पीटा, ट्रामा सेंटर के बाहर जमकर चले लात-घूंसे
दतिया अस्पताल बना 'अखाड़ा'

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह पूरी घटना अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बहन के विवाद को लेकर बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार जालौन (उत्तरप्रदेश) निवासी मुनाजिर अपनी बहन शालू के ससुराल दतिया आया था। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया।


अस्पताल में मेडिकल के दौरान फिर हुआ विवाद

पुलिस दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाई थी। इसी दौरान ट्रामा सेंटर के गेट के बाहर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई।लघटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीज व उनके परिजन घबरा गए।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता शालू ने आरोप लगाया कि उसके पति शाहरुख, ससुर लाली, जेठ रफीक, साबिर, सलमान, देवर सोहेल और जेठानी रुखसार ने उसके भाई मुनाजिर के साथ मारपीट की।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बानो बेगम ने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मुनाजिर, शालू और जमीला बेगम पर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज को भी शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- MP में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में भारी उछाल, 18 हजार से 37 हजार किलोलीटर तक पहुंची कीमत