Gautam Gambhir in Datia: मैच से पहले पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे इंडिया टीम के कोच गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार सुबह दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां पीतामंबरा माई के दर्शन किए और वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस व प्रशासन के अफसर मौजूद थे। साथ ही मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Publish Date: Fri, 04 Oct 2024 11:28:58 AM (IST)
Updated Date: Fri, 04 Oct 2024 11:29:38 AM (IST)
दतिया में पीतांबरा माई की पूजा अर्चना करते भारतीय टीम के कोच गोतम गंभीरHighLights
- माई की प्रार्थना कर की भारतीय टीम के जीतने की कामना
- वनखंडेश्वर महादेव पर भी जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद
- पहले भी दतिया आ चुके हैं गौतम गंभीर
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच में ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में टी-20 मैच है। मैच से पहले भारतीय टीम के कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर दतिया पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे। माई के दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव पर भी जलाभिषेक किया।
यहां बता दें कि शंकरपुर स्थति माधवराव सिंधिया स्टेडियम के बनने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है। पहला मैच भारत बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को मैख् है। मैच के लिए दोनों टीमें ग्वालियर में 2 अक्टूबर को आ चुकी हैं। भारतीय टीम के साथ कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी हैं।
शुक्रवार सुबह गौतम गंभीर दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। साथ ही वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। गंभीर पहले भी दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन के लिए आ चुके हैं। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। खबर अपडेट हो रही है...