दतिया के ग्राम दोहर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या
दतिया के दोहर गांव में घर में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर में बच्चाें के साथ थी। घटना का पता सुबह पति व ससुर के घर पहुंचने पर चला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Publish Date: Tue, 10 Sep 2024 11:48:25 AM (IST)
Updated Date: Tue, 10 Sep 2024 12:08:58 PM (IST)
दतिया के ग्राम दोहर में विवाहिता की गला रेंतकर हत्या। सांकेतिक चित्रHighLights
- घर पर बच्चों के साथ अकेली थी महिला
- सुबह पति व ससुर के घर पहुंचने पर पता
- अभी तक आरोपित अज्ञात व कारण का भी पता नहीं
नईइदुनिया प्रतिनिधि. दतिया । इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दोहर में सोमवार रात अज्ञात व्यक्ति ने एक विवाहिता की उसके घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय विवाहित घर में अकेली अपने बच्चों के साथ थी। सुबह जब उसके ससुर और पति घर पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दोहर निवासी पूजा कुशवाहा सोमवार रात अपने घर पर बच्चों के साथ थी । इस दौरान उसका ससुर गोविंद दास कुशवाहा खेत पर था। जबकि महिला का पति दतिया आया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर सुराग जुटाए। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस हत्या के इस मामले में कई एंगलों पर जांच कर रही है। साथ ही परिवार सहित अन्य लोगों को भी संदेह के दायरे में लिया है।