• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में 30 करोड़ की लागत से तैयार MP का दूसरा पुलिस मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जल्द होगा शुरू

पुलिस मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला 27 मई 2023 को रखी गई थी।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 09:47:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 09:48:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दतिया में 30 करोड़ की लागत से तैयार MP का दूसरा पुलिस मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जल्द होगा शुरू
बनकर तैयार मोटर ड्राइविंग इंस्टीट्यूट। नईदुनिया

HighLights

  1. आधुनिक ट्रैक पर ड्राइविंग का प्रशिक्षण
  2. 128 प्रशिक्षार्थियों की एक साथ व्यवस्था
  3. ग्वालियर-चंबल संभाग को मिलेगा लाभ

कुलदीप सक्सेना, नईदुनिया, दतिया। पुलिस जवानों और अधिकारियों को अब आधुनिक ट्रैक पर ड्राइविंग का प्रशिक्षण दतिया में मिलेगा। इसके लिए बड़ौनी के गोविंदपुर तिराहे पर रीवा के बाद प्रदेश का दूसरा पुलिस मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से 2900 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित इस संस्थान के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

पहला केंद्र रीवा में

रीवा के बाद यह प्रदेश का दूसरा ऐसा केंद्र होगा, जहां पुलिसकर्मियों को दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी आधारशिला 27 मई 2023 को रखी गई थी।


संस्थान की सबसे बड़ी खासियत इसका आधुनिक ड्राइविंग ट्रैक है। यहां सामान्य सड़क जैसी परिस्थितियों के साथ कठिन परिस्थितियों में वाहन चलाने का अभ्यास कराया जाएगा।

इसके लिए आठ के आकार का ट्रैक, एच आकार का ट्रैक, रिवर्स पार्किंग, एंगुलर पार्किंग और परपेंडिकुलर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पर वाहन नियंत्रित करने, सीमित जगह में मोड़ने, रिवर्स चलाने और सुरक्षित पार्किंग का प्रशिक्षण मिलेगा।


एक साथ 128 प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था

संस्थान में इंस्टीट्यूट ब्लाक, हास्टल ब्लॉक और ड्राइविंग ट्रैक विकसित किए गए हैं। एक समय में 128 प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण ले सकेंगे। भूतल पर पांच 25 सीटर क्लासरूम, निदेशक और प्राचार्य कक्ष, प्रशासनिक कार्यालय, 40 व्यक्तियों का कांफ्रेंस रूम, पेंट्री और स्टोर रूम बनाए गए हैं। प्रथम तल पर स्टाफ रूम, सिमुलेटर रूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, मल्टीपरपज रूम और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। छात्रावास बनने से दूसरे जिलों से आने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी।

ग्वालियर-चंबल संभाग को मिलेगा लाभ

संस्थान शुरू होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां ड्राइवरों के विभिन्न कोर्स संचालित होंगे। पास में ही बीएसएफ टेकनपुर होने से उसके अनुभवी प्रशिक्षकों का लाभ भी पुलिसकर्मियों को मिल सकेगा। संस्थान में एसपी रैंक के अधिकारी से लेकर प्रशिक्षकों तक करीब 16 नए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

संचालन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आउटसोर्स से भी भर्ती होगी। संस्थान 29वीं बटालियन के अधीन संचालित होगा। फिलहाल संस्थान के टेकओवर-हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। एडीजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों का निरीक्षण भी होना है। इसके बाद शुभारंभ की संभावना है।

मोटर ड्राइविंग इंस्टीट्यूट शुरू करने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही शुभारंभ होगा। फिलहाल कोई तारीख निर्धारित नहीं है। -मयूर खंडेलवाल, एसपी एवं सेनानी, 29वीं बटालियन दतिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।