• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर हाईवे पर 12 घंटे तक हुआ बवाल, धारा 163 लागू, बिना अनुमति सभा और जुलूस पर प्रतिबंध

कलेक्टर ने सुरक्षा के लिए CRPF की 17 कंपनियां तैनात कर दी है। उपद्रवियों को हिरासत में लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 09:46:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 01:23:04 PM (IST)
दतिया उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर हाईवे पर 12 घंटे तक हुआ बवाल, धारा 163 लागू, बिना अनुमति सभा और जुलूस पर प्रतिबंध
प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. ग्वालियर-झांसी हाईवे पर 20 KM लंबा जाम
  2. उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
  3. कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े की हेलमेट पर आकर लगा पत्थर

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। शुक्रवार शाम 5:30 बजे शुरू हुआ चक्काजाम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा, जिससे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगभग 15–20 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। 12 घंटे भारी बवाल के बाद कलेक्टर ने धारा 163 लागू कर दी है। साथ ही उन्होंने बिना अनुमति सभा और जुलूस निकालने पर प्रतिबंधित लगा दिया है।

शनिवार तडके करीब 4:30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रशासन के अनुसार पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद अधिकांश प्रदर्शनकारी पास बने भाजपा कार्यालय की ओर भाग खड़े हुए। कलेक्टर के अनुसार लाठीचार्ज नहीं किया गया।


naidunia_image

भाजपा कार्यालय के अंदर घुसे कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारियों को बस में बैठ कर ले जाती पुलिस। नईदुनिया

एसडीओपी की गाड़ी के शीशे तोड़े

प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। एक पुलिस वाहन पलट दिया गया, एसडीओपी की गाड़ी के शीशे तोड़े गए, 5–6 ट्रकों के कांच फोड़े गए तथा एक वाहन में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। हालात को देखते हुए दतिया भाजपा कार्यालय में मौजूद करीब 250 कार्यकर्ताओं को बाहर नहीं निकलने दिया गया। बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद समर्थक बाहर आए। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

naidunia_image

हाईवे पर निगरानी करते जवान। नईदुनिया

naidunia_image

प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करती पुलिस। वीडियोग्रेब

सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात

कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिले में सीआरपीएफ की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि जाम लगाने वाले लोगों को समझाया जा चुका है और यदि दोबारा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि व्यापारियों पर दुकानें बंद करने का कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पथराव हुआ, उसमें पत्थर आकर उनके भी हेलमेट में लगा।

naidunia_image

घायल हुए एसडीओपी का हाथ दिखाते कलेक्टर। नईदुनिया

पथराव में घायल हुए पुलिस अधिकारी

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया । इस पथराव में एडिशनल एसपी मनजीत चावला, एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव, एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को चोटें आई। एसडीओपी भांडेर का हाथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि जाम को पूरी तरह खुलवा दिया गया है। साथ पुलिस निगरानी कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिन पर आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किए जाने की संभावना है।

बवाल के नजारें...

naidunia_image

जाम खुलवाने के दौरान मौजूद कलेक्टर व एसपी। नईदुनिया

naidunia_image

पुलिसकर्मी प्रदर्शकारी को पुलिस गाड़ी बैठाते हुए। वीडियोग्रेब

naidunia_image

बेकावू प्रदर्शनकारियों को पुलिस गांडी में बैठाते जवान। वीडियोग्रेब