
सरस्वती शिशु मंदिर भरतगढ़ में आयोजित हुआ प्रांतीय आवासीय संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग
फोटो 09 कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते महर्षि अभय कात्यायन ।
दतिया। नईदुनिया प्रतिनिधि
संस्कृत जन-जन की भाषा बने इसके लिए वातावरण बनाएंगे। यह बात शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर भरतगढ़ पर आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा कर संस्कृत भारती संगठन से ज़ुडे महर्षि अभय कात्यायन ने कही। उन्होंने कहा कि संस्कृत पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है, विश्व की समस्त भाषाओं का मूल संस्कृत में है। संस्कृत जन भाषा बने लोग संस्कृत को समझे, इसके लिए संस्कृत भारती मध्य प्रांत द्वारा पूरे देश में अभ्यास वर्ग लगाए जा रहे हैं।
विष्णु नारायण तिवारी ने बताया कि संस्कृत भारती विश्व व्यापी संगठन है। 30 देशों में इसकी शाखाएं हैं। संस्कृत भारती शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। 15 मई से 22 मई तक सरस्वती शिशु मंदिर भरतगढ़ में व्याकरण वर्ग व 22 मई से 5 जून तक संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 70 प्रशिक्षिणार्थी भाग ले रहे हैं।
बॉक्स
आज निकलेगी जन जागरण यात्रा-
संस्कृत जन जागरण यात्रा रविवार को शाम 5 बजे सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होगी। पीताम्बरा पीठ पर यात्रा का समापन होगा। यहां संस्कृत भाषा पर प्रवचन होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा होंगे।