रतनगढ़ माता मंदिर में सिंगापुर के व्यवसायी ने चढ़ाया 101 किलो का घंटा
व्यवसायी करीब छह माह पहले वे माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी मनोकामना रखी थी।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 08:40:28 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 08:40:28 AM (IST)
मंदिर में 101 किलो का घंटा अर्पित करते सिंगापुर के व्यवसायी। नईदुनियाHighLights
- छह माह पहले मांगी थी मनोकामना
- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा
- मंदिर में भक्तों ने लिया आशीर्वाद
नईदुनिया न्यूज, सेवढ़ा (दतिया)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ माता मंदिर में सिंगापुर से पहुंचे युवा व्यवसायी ने माता रानी के चरणों में 101 किलोग्राम वजनी विशाल घंटा अर्पित किया।
6 महीने पहले मंदिर में मनोकामना रखी थी रूपेश ने
घंटा चढ़ाने वाले रूपेश सिंह जो वर्तमान में सिंगापुर रहते हैं, ने बताया कि करीब छह माह पहले वे माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी मनोकामना रखी थी। मनोकामना पूर्ण होने के बाद वे दोबारा माता के दरबार में पहुंचे और अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए विशाल घंटा समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजेश कटारे ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई।
इसके बाद युवा व्यवसायी ने माता रानी के समक्ष 101 किलो वजनी घंटे को अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मनोज गोस्वामी, नितिन गोस्वामी और मारुत नंदन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।