दतिया के रतनगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, कई ग्रामीण घायल
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया रहा है।
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 01:11:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 01:16:35 PM (IST)
रतनगढ़ में हादसे के बाद मौके पर लगा लोगों का हुजूम। (सोशल मीडिया)HighLights
- माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे सभी ग्रामीण
- सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने में हुआ हादसा
- मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा गया अस्पताल
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया के रतनगढ़ में शनिवार को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली भीकमपुरा तहसील लहार से संभवतः रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। सामने से कोई तेज रफ्तार वाहन आ गया और ड्राईवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को संभाल नहीं सका और ट्रॉली पटल गई।
इस हादसे में गायत्री रामसेवक शाक्य 40 साल और मीरा देवदास कोरी 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।