• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में 15 टन प्याज की डकैती का खुलासा, चाकू की नोक पर ट्रक लूटने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद

इंदौर से प्याज भरकर शाहजहांपुर यूपी जा रहे ट्रक पर देवास-मक्सी के बीच पीपल्यासड़क क्षेत्र में चाकू की नोक पर ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर डकैती करने...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 06:32:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 06:32:45 PM (IST)
देवास में 15 टन प्याज की डकैती का खुलासा, चाकू की नोक पर ट्रक लूटने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद
चाकू की नोंक पर ट्रक व 15 टन प्याज की डकैती करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. ट्रक चालक व क्लीनर को बना लिया था बंधक
  2. चार आरोपी इंदौर जिले व तीन भोपाल के निवासी
  3. कई का है आपराधिक रिकॉर्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। इंदौर से प्याज भरकर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक यूपी75एटी9666को एबी रोड पर देवास-मक्सी के बीच पीपल्यासड़क क्षेत्र में चाकू की नोक पर ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर डकैती करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद इनके पास ट्रक, 15 टन प्याज व वारदात में प्रयुक्त की गई कार, ट्रक से निकाला गया जीपीएस सिस्टम जब्त किया गया है। जब्त सामान करीब 30 लाख रुपये कीमती बताया जा रहा है। चार आरोपी इंदौर जिले व तीन भोपाल के निवासी हैं। इनमें से कई का पुराना आपराधिक रिकार्ड मिला है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया 11 अक्टूबर को फरियादी ओमप्रकाश पुत्र बटकन श्रीवास निवासी फूप जिला भिण्ड ने टोंकखुर्द थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से प्याज की 265 कट्टियां भरकर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के लिये निकले थे। एबी रोड पर रात करीब 1.30 बजे पीपल्यासड़क के पास ट्रक बंद हो गया। इसी दौरान कार एमपी09एक्यू8064 में आये पांच बदमाशों ने मारपीट कर 1500 रुपये, मोबाइल फोन छीन लिए। चालक व क्लीनर का अपहरण कर प्याज से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया बाद में बायपास पर छोड़कर चले गए थे।


इंदौर-धार रोड पर ढाबे के पीछे टापरी में छुपा दिया था प्याज

मामले में जांच शुरू करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान सूचना मिली की संदिग्ध लोग मक्सी उज्जैन रोड के पास खड़े हैं। इसके बाद घेराबन्दी कर आदिल उर्फ मस्तान खां निवासी ग्राम बोडा थाना बोडा जिला राजगढ हाल मुकाम ग्रीन पार्क नया गेट इन्दौर, फरहान कुरैशी निवासी छोटा चम्बल अशोका गार्डन थाना ऐशबाग जिला भोपाल, अभिषेक दांगी निवासी राजेन्द्र नगर थाना बजरिया जिला भोपाल, अभय यादव निवासी राजेन्द्र नगर कालोनी रेल्वे कोच फैक्ट्री रोड थाना बजरिया जिला भोपाल, कृष्णा भाटी निवासी पटेल कालोनी थाना बाणगंगा जिला इन्दौर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पूछताछ में इन्होंने बताया वारदात के बाद अर्पित तंवर निवासी ग्राम गवला मांचल थाना पीथमपुर जिला इन्दौर, आरिफ उर्फ आरु खान निवासी ग्राम मगरखेड़ा थाना बाणगंगा जिला इन्दौर के साथ मिलकर इन्दौर धार रोड स्थित कालेक व्यू ढाबे के पीछे टापरी में प्याज छुपा दिया है। इसके बाद पुलिस ने प्याज, कार, चाकू, मोबाइल फोन, रुपये जब्त किए। पुलिस के अनुसार आदिल पर राजगढ़ में दो प्रकरण, फरहान पर भोपाल जिले में दो, सीहोर जिले में एक प्रकरण, अभिषेक पर भोपाल में तीन प्रकरण पहले से दर्ज हैं।