• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में हिट एंड रन के 78 पीड़ितों को मिली 70.50 लाख रुपये की राहत राशि

अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले नागरिकों के स्वजन को संबल देने के लिए जिला पुलिस व प्रशासन लगातार मिशन मोड में काम कर रहे हैं। सतत समन्व...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 04:51:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 04:51:33 PM (IST)
देवास में हिट एंड रन के 78 पीड़ितों को मिली 70.50 लाख रुपये की राहत राशि
हिट एंड रन के पीड़ितों को मिली राहत राशि। (एआई इमेज)

HighLights

  1. प्रभावित 10 परिवारों के खातों में 8 लाख रुपये की राहत राशि अंतरित कराई गई
  2. इनमें ऐसे पीड़ित हैं, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में स्वजन को खोया या स्वयं गंभीर घायल हुए
  3. ऐसे सड़क हादसे जिनमें दुर्घटना करने वाला वाहन अज्ञात रहता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले नागरिकों के स्वजन को संबल देने के लिए जिला पुलिस व प्रशासन लगातार मिशन मोड में काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के मध्य सतत समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप देने के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न सड़क सुरक्षा योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को जिले में हिट एंड रन प्रकरणों से प्रभावित 10 परिवारों के खातों में 8 लाख रुपये की राहत राशि अंतरित कराई गई। इन परिवारों में ऐसे पीड़ित शामिल हैं, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में अपने स्वजन को खोया अथवा स्वयं गंभीर रूप से घायल हुए। ऐसे सड़क हादसे जिनमें दुर्घटना करने वाला वाहन अज्ञात रहता है, उनमें पीड़ित परिवारों को बीमा अथवा अन्य माध्यमों से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हो पाती। ऐसे पीड़ितों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा हिट एंड रन योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र घायल व्यक्ति को 50 हजार तथा मृतक के स्वजन को 2 लाख तक की राहत राशि प्रदान की जाती है।


देवास जिले में वर्ष 2022 से 2026 के मध्य हिट एंड रन के कुल 186 प्रकरण चिन्हित किए गए। अब तक 78 पीड़ित परिवारों को 70.50 लाख रुपये की राहत राशि उनके बैंक खातों में दिलाई जा चुकी है। इस योजना के क्रियांवयन एवं पीड़ितों को राहत दिलाने में देवास जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

राहवीर योजना में भी देवास प्रदेश में अग्रणी

दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की तत्काल सहायता कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को चिन्हित कर राहवीर योजना हितग्राहियों में भी देवास जिला प्रदेश में अव्वल है। जिले से अब तक 20 प्रकरण शासन को भेजे गए, जिनमें से 5 नागरिकों को राहवीर के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। सम्मानित नागरिकों को प्रशंसा पत्र एवं 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

पीएम राहत योजना में 486 घायलों को मिला निश्शुल्क उपचार

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को आर्थिक कारणों से उपचार में कठिनाई न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पात्र दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख तक का निश्शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। देवास जिले में योजना के तहत दो माह में 486 से अधिक घायलों का उपचार कराया गया, जिनमें से 458 से अधिक घायल स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि जिले में प्रत्येक सड़क दुर्घटना का वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन कर उसके कारणों को चिन्हित किया जा रहा है तथा दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लोकायुक्त में पदस्थ प्रधान आरक्षक के बेटे की कार ने मचाया था भोपाल की सड़कों पर कोहराम, दोनों आरोपी रिमांड पर