• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, नाकाबंदी पर पुलिस ने आग बुझाई और सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

जिले में 1-2 अक्टूबर की मध्यरात्रि पुलिस द्वारा की गई रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान भोपाल बायपास नाकाबंदी पाइंट पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग ...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 04:42:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 04:42:15 PM (IST)
देवास में चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, नाकाबंदी पर पुलिस ने आग बुझाई और सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
वाहन में लगी आग बुझाते पुलिसकर्मी। -नईदुनिया

HighLights

  1. पुलिस ने कार रुकवाकर तुरंत यात्रियों को उतारा
  2. रातभर चली काम्बिंग गश्त में 331 वाहनों की हुई चेकिंग
  3. वाहन के आगे की लाइट के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : जिले में 1-2 अक्टूबर की मध्यरात्रि पुलिस द्वारा की गई रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान भोपाल बायपास नाकाबंदी पॉइंट पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। वाहन के आगे की लाइट के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल वाहन रुकवाकर उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाया। समय रहते हुई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो उज्जैन से बैरसिया की ओर जा रही थी। नाकाबंदी पॉइंट पर चेकिंग के दौरान ही उसमें आग लगी। पुलिसकर्मियों ने पहले सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और इसके बाद आग बुझाई।

इस दौरान जिलेभर में रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग भी की गई। शहरी क्षेत्र में 186 और ग्रामीण क्षेत्र में 145 सहित कुल 331 वाहनों की जांच हुई। साथ ही 17 निगरानीशुदा गुण्डों और तीन हिस्ट्रीशीटरों की भी चेकिंग की गई।


दो से लेकर 17 साल तक से फरार वारंटी गिरफ्तार

उदयनगर : अलग-अलग अपराधों में कई साल से फरार चल रहे वारंटियों को उदयनगर पुलिस ने गिफ्तार किया है। ये वारंटी दो से लेकर 17 साल तक से फरार थे।

एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह सोलंकी की टीम ने बुधवार रात कांबिंग गश्त में इन वारंटियों को पकड़ा।

पुलिस ने बताया भुवान उर्फ धुवांन सिंह निवासी सुतारीपुरा 17 साल से फरार था, इसके तीन स्थाई वारंट जारी हुए थे। हजारी भिलाला निवासी लक्ष्मीनगरकादूड़िया 16 वर्ष से फरार था, हरि सिंह भिलाला निवासी नीमखेड़ा 12 वर्ष से फरार, सुनील मानकर निवासी इंदौर पांच वर्ष से फरार, भईया उर्फ भाया कोली निवासी पीपरी पांच वर्ष से फरार, पवन कोली निवासी पीपरी पांच वर्ष से फरार व दो स्थाई वारंट, हुकुम बेलदार निवासी रामपुरा पटपड़ी दो वर्ष से फरार था।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दो जगह चलती कारों में लगी भीषण आग: सेकेंडों में खाक हुईं गाड़ियां, समय रहते बाहर निकले सवार