• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े आरोपी की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद तोड़ा दम, 2 दिन से चल रहा था उपचार

मिनी ट्रक से कुचलकर टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के मामले में अवैध शराब से जुड़े नेटवर्क के आरोपी मोहिन जायसवाल निवासी अहमदाबाद की मौत रविवार को हो गई।

By satyendra singh rathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 06:41:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 06:41:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े आरोपी की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद तोड़ा दम, 2 दिन से चल रहा था उपचार
अहमदाबाद के आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत।

HighLights

  1. अहमदाबाद के आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत
  2. टीआई हत्याकांड में SIT की रडार पर था आरोपी
  3. शराब सिंडिकेट के आरोपी को आया था ब्रेन स्ट्रोक

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर खातेगांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों शराब से भरे मिनी ट्रक से कुचलकर टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के मामले में अवैध शराब से जुड़े नेटवर्क के आरोपी मोहिन जायसवाल निवासी अहमदाबाद की मौत रविवार को हो गई। बताया जा रहा है कि उसे ब्रेन स्ट्रोक आया था, इसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अहमदाबाद में एसआईटी रख रही थी नजर

हत्याकांड व अवैध शराब नेटवर्क की जांच में लगी एसआईटी भी अहमदाबाद में उस पर नजर रखे हुए थी। करीब दो दिनों से मोहिन का उपचार चल रहा था। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

एसडीओपी ने की मौत की पुष्टि

कन्नौद एसडीओपी और एसआईटी में शामिल आदित्य तिवारी ने मोहिन जायसवाल की मौत की पुष्टि की है। उनके अनुसार बीमारी के कारण मौत होना सामने आया है। इसके बारे में और विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है।

यह थी घटना

1 नवंबर की रात को इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर खातेगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरे मिनी ट्रक के चालक ने चेकिंग कर रहे खातेगांव थाना टीआई गोस्वामी को कुचल दिया था और वहां से वाहन मोड़कर भाग निकला था। आगे जाकर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।


यह भी पढ़ें- रतलाम में रितेश हत्याकांड का खुलासा: समझौते के दौरान विवाद में चाकू से गोदा, मंदसौर तक ले गए थे शव

भागने की कोशिश पर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुए दोनों आरोपित

बाद में ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू व सहयोगी धीरज को गिरफ्तार करके देवास होते हुए खातेगांव ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उन्होंने भागने का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा किए गए शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों घायल हो गए थे, जिन्हें जिला अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।