• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

कार पर लगी थी नीली बत्ती, पुलिस को देखते ही झाड़ने लगा रौब, देवास में फर्जी DIG गिरफ्तार

देवास बस स्टैंड पर रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ लिया, जो खुद को सीआरपीएफ का डीआईजी बताकर घूम रहा था। धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं म...और पढ़ें

By deepak vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 09:34:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 09:34:18 PM (IST)
कार पर लगी थी नीली बत्ती, पुलिस को देखते ही झाड़ने लगा रौब, देवास में फर्जी DIG गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में खुद को DIG बताने वाला आरोपित व जब्त कार।

HighLights

  1. खुद को डीआइजी बताने वाला युवक देवास में धराया
  2. भोपाल के कार सर्विस सेंटर पर काम करता है युवक
  3. शहर में पुलिसकर्मियों को शंका होने पर पकड़ाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। देवास बस स्टैंड पर रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ लिया, जो खुद को सीआरपीएफ का डीआईजी बताकर घूम रहा था। मामला उस समय सामने आया जब पुलिसकर्मियों की नजर एक स्विफ्ट कार पर पड़ी, जिस पर पुलिस की बत्ती लगी हुई थी। वाहन और युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, तो उसे रोककर पूछताछ की गई। युवक ने खुद को डीआईजी बताते हुए एक आईडी कार्ड भी दिखाया, लेकिन कार्ड और उसके हावभाव से पुलिस को शक हो गया।

सख्ती से पूछताछ में खुला फर्जीवाड़े का राज

इसके बाद उसे कोतवाली थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें पूरा मामला खुल गया। आरोपित के पास से अधिकारी की नकली टोपी और फर्जी आइडी कार्ड बरामद हुए। कोतवाली टीआइ श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित सौरभ राणा निवासी बाग बुगलिया भोपाल की कार पर बड़ा सा पुलिस लिखा व बत्ती लगी देखकर शंका हुई थी। आरोपित मूल रूप से सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- उज्जैन में केंद्र सरकार का फर्जी ज्वाइंट सेक्रेटरी गिरफ्तार, IAS बनकर मांगी भस्म आरती में VIP सुविधा

टोल टैक्स बचाने के लिए रचा स्वांग

जांच में पता चला कि वह भोपाल के एक कार सर्विस सेंटर में काम करता है और माता टेकरी दर्शन के लिए देवास आया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित टोल टैक्स से बचने के लिए खुद को बड़ा अधिकारी बताकर कार पर बत्ती लगाकर घूम रहा था। टीआई शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे यह भी पूछताछ की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे उसकी असली मंशा क्या थी।