• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्मदा परिक्रमा करने वाली महिला पर थूकने वाले मोहसिन, अकरम और इस्लाम का पुलिस ने निकाला जुलूस

खातेगांव थाना क्षेत्र के तमखान गांव में नर्मदा परिक्रमा करने गए दंपती के साथ मुस्लिम युवकों ने अभद्रता की। महिला पर थूकने का आरोप है। ग्रामीणों के विर...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 06:10:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Feb 2025 08:09:03 PM (IST)
नर्मदा परिक्रमा करने वाली महिला पर थूकने वाले मोहसिन, अकरम और इस्लाम का पुलिस ने निकाला जुलूस
एक आरोपी अभी फरार है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुस्लिम युवकों ने दंपती के साथ अभद्रता की।
  2. आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  3. हिंदू संगठनों का बुधवार को नगर बंद का एलान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खातेगांव। खातेगांव थाना क्षेत्र में ग्राम तमखान में सोमवार देर शाम को नर्मदा परिक्रमावासियों से मुस्लिम युवकों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि चार मुस्लिम युवकों का दंपती से विवाद हो गया। उसके बाद उन्होंने महिला पर थूक दिया।

बड़वानी निवासी प्रकाश यादव पत्नी के साथ बाइक से नर्मदा परिक्रमा के लिए गए थे। सोमवार देर शाम को तमखान मस्जिद के सामने से गुजरे, तो मुस्लिम लड़कों से कुछ कहासुनी हो गई। मुस्लिम लड़के अभद्रता करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी पर थूक दिया।


दंपती ने पास के गांव राजौर पहुंचकर साथियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तमखान पहुंच विरोध जताया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया कि ये सभी युवक तमखान घाट से रेत के अवैध कारोबार से जुड़े हैं।

बुधवार को नगर रहेगा बंद

मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले लोगों के साथ हुई इस प्रकार की घटना पर सभी ने आक्रोश जताया। हिंदू संगठनों ने मंगलवार दोपहर दो बजे बैठक बुलाई, जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए बुधवार को नगर बंद का निर्णय लिया है।

पुलिस ने निकाला तीनों का जुलूस

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तमखान घाट पहुंचे। घाट पर बुलडोजर चलवाकर रेत का अवैध परिवहन करने वाले मार्ग को बंद करवाया। मंगलवार शाम को पुलिस ने तीनों आरोपियों का थाने से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

आरोपियों की हुई पहचान

आरोपितों के नाम मोहसिन, अकरम और इस्लाम बताए जा रहे हैं। एक अन्य आरोपित फरार है। गौरतलब है कि हाल ही में देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया था, जिसमें तमखान गांव का नाम कान्हापुर करना है।