आनंद मार्ग के संस्थापक आनंदमूर्ति जी का 98वां जन्मोत्सव मनाया
=uJtm> mkô:t ytlk= btdo fuU ztgturmm mraJ ytatgo rlCogtlk= yJq; J =evrmkn ;kJh lu c;tgt ytl
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 21 May 2019 04:01:14 AM (IST)
Updated Date: Tue, 21 May 2019 04:01:14 AM (IST)
देवास। संस्था आनंद मार्ग के डायोसिस सचिव आचार्य निर्भयानंद अवधूत व दीपसिंह तंवर ने बताया आनंद मार्ग आश्रम शिप्रा में आनंद मार्ग के संस्थापक व सदगुरु आनंदमूर्ति जी का 98वां जन्मोत्सव सोमवार को मनाया गया। जन्मोत्सव का प्रारंभ पंचजन्य से प्रभात संगीत गाकर सुबह छह बजकर सात मिनिट पर किया। सात से 10 बजे तक अखंड कीर्तन हुआ। आचार्य निर्भयानंद ने संबोधित करते हुए सदगुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भोजन प्रसादी के साथ ही नारायण सेवा भी की गई। इस अवसर पर आचार्य अभिष्ठानंद अवधूत, देवास के हेमेंद्र निगम, शिवसिंह ठाकुर, तन्मय निगम, तरुण निगम, अशोक वर्मा, बिंदु निगम, श्रुति तंवर आदि उपस्थित थे।