• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास के जंगल में खंडवा से पहुंचे कॉलर्ड तेंदुए की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

जिले के वन परिक्षेत्र कांटाफोड़ में एक कॉलर्ड लेपर्ड का शव वन विभाग को मिला है। यह तेंदुआ खंडवा वन क्षेत्र से देवास की ओर घूमते हुए पहुंचा था और दो दि...और पढ़ें

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 07:50:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 07:50:15 PM (IST)
देवास के जंगल में खंडवा से पहुंचे कॉलर्ड तेंदुए की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच
घटना स्थल पर तेंदुए के शव की जांच करते अधिकारी। - सौ वन विभाग

HighLights

  1. कांटाफोड़ वन परिक्षेत्र की कानडा बीट में मिला तेंदुए का शव
  2. खंडवा के वन क्षेत्र से देवास के वन क्षेत्र में पहुंचा था
  3. कॉलर्ड लेपर्ड का शव वन विभाग को मिला है

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास/ लाेहारदा : जिले के वन परिक्षेत्र कांटाफोड़ में एक कॉलर्ड लेपर्ड का शव वन विभाग को मिला है। यह तेंदुआ खंडवा वन क्षेत्र से देवास की ओर घूमते हुए पहुंचा था और दो दिन से इसकी लोकेशन एक ही स्थान पर थी, जिसके बाद शनिवार रात बीट गार्ड को मौके पर भेजा गया।

एसडीओ विकास माहोरे ने बताया कि कांटाफोड़ परिक्षेत्र की बीट कानडा दक्षिण पूर्व के कक्ष क्रमांक 444 में तेंदुआ की लोकेशन लगातार एक ही स्थान पर आ रही थी। तेंदुए के गले में कॉलर लगा था, जिससे विभाग लगातार उसे ट्रेक कर रहा था।


शव पर कोई संघर्ष के निशान नहीं थे

जब कोई मूवमेंट नहीं हुई तो बीट गार्ड को मौके पर भेजा गया, जहां तेंदुए का शव मिला। शव पर कोई संघर्ष के निशान नहीं थे, न ही कोई चोट मिली और सभी अंग भी सुरक्षित मिले।

माना जा रहा है कि तेंदुए की मृत्यु बीमारी या प्राकृतिक रूप से हुई है

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि तेंदुए की मृत्यु बीमारी या प्राकृतिक रूप से हुई है। इधर एनटीसीए नई दिल्ली एवं मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश से जारी दिशा निर्देश अनुरूप घटनास्थल को सुरक्षित किया गया एवं डाग स्क्वाड की सहायता से घटनास्थल एवं उसके आसपास छानबीन की गई।

पोस्टमार्टम स्थानीय पशु चिकित्सकों एवं वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम के बाद गाइडलाइन अनुसार तेंदुआ का दाह संस्कार किया गया।

चाकूबाजी के मुख्य आरोपित पर रासुका की कार्रवाई कर भेजा जेल

देवास: चाणक्यपुरी मल्टी में हुई चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपित के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपित के खिलाफ प्राणघातक हमला, मारपीट, धमकी, जुआ एवं आबकारी सहित कुल 13 प्रकरण होना बताया गया है।

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को चाणक्यपुरी मल्टी में सड़क पर खड़े रहने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपितों ने चाकूबाजी की थी। प्रकरण में आरोपित पीयूष डिडवानी निवासी बिहारीगंज के विरुद्ध विभिन्न थानों एवं आबकारी वृत्त में दर्ज प्रकरणों की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की। जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह द्वारा संबंधित के खिलाफ रासुका के तहत आदेश किया गया, जिसके बाद उसे केंद्रीय जेल उज्जैन भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- महासमुंद में तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर एक ही परिवार के आठ लोगों को बनाया शिकार; इलाके में दहशत