• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dewas Mata Mandir: नवरात्र में देवास की माता टेकरी पर बरसा धन, थाइलैंड का 'नोट' भी निकला

Dewas Mata Mandir: नवरात्र में लगभग 41 लाख रुपये का दान आया है। सोमवार को आठ दानपेटियां खोली गई थी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 02:17:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 03:08:20 PM (IST)
Dewas Mata Mandir: नवरात्र में देवास की माता टेकरी पर बरसा धन, थाइलैंड का 'नोट' भी निकला

Dewas Mata Mandir: देवास(नईदुनिया प्रतिनिधि)। इस नवरात्र में कोविड काल के दो साल बाद बड़ी संख्या में भक्त मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर पर पहुंचे और खजाने में भक्तों ने खुलकर दान किया। नवरात्र में लगभग 41 लाख रुपये का दान आया है। सोमवार को आठ दानपेटियां खोली गई थी। जिसमें 24 लाख 77 हजार 729 रुपये दान आया था। इसके अलावा नौ दिन में एक लाख 72 हजार पेटी में आया। वहीं मंगलवार की गिनती में नौ लाख 69 हजार 86 हजार रुपये पेटियों से निकले।

मंगलवार को सुबह 10.30 बजे गिनती शुरू हुई जो दोपहर 3.30 बजे तक चली। वहीं मंगलवार को भी दान पेटी से थाइलैंड का एक नोट पेटी से निकला था। वहीं सोमवार को दो नोट इंडोनेशिया और नेपाल के निकले थे। दोनों दिन मिलकर 14 पेटियों को खोला गया था। दान को गिनने के लिए 85 पटवारी और राजस्व अधिकारी की टीम लगी। गिनती के दौरान तहसीलदार पुनम तोमर और नायब तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव मौजूद रही।


मंगलवार दोपहर को सभी दान पेटियों की गिनती पूरी हो गई। कुल मिलाकर पेटियों से 37 लाख 54 हजार 213 रुपये निकले हैं। पहले दिन चांद की ज्वेलरी भी पेटियों से निकली थी। वहीं मंगलवार को एक थाइलैंड का नोट निकला है। इस बार भक्तों की संख्या ज्यादा थी। दान भी ज्यादा आया है। - पूनम तोमर, तहसीलदार

सोमवार की स्थिति

- 14 दिन में दान पेटियां खुली, इससे पहले 4 अक्टूबर को खोली गई थी न दान पेटी में 24 लाख 77 हजार 729 रुपये निकले

- 9 दिन का दान पेटी से 1 लाख 72,143 रुपये आया

- 9 दिन का दान रसीद के माध्यम से 66 हजार 734 दान आया

- 85 पटवारी व राजस्व कर्मचारी जुटे गिनती में

- पहले दिन 7 घंटे काउंटिंग हुई

- पहले दिन 8 पेटियां खोली गई, मंगलवार बड़ी माता की दान पेटियां खोली जाएंगी

- आमतौर पर हर माह खोली जाती हैं दान पेटियां