• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dewas Mata Mandir: देवास में तीन लाख भक्तों ने किए मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन

Dewas Mata Mandir: सोमवार को 10 हजार दीपों से मां की आरती होगी।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 10 Oct 2021 10:58:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Oct 2021 10:57:34 AM (IST)
Dewas Mata Mandir: देवास में तीन लाख भक्तों ने किए मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन

Dewas Mata Mandir: देवास(नईदुनिया प्रतिनिधि)। नवरात्र के चौथे दिन माता टेकरी पर बड़ी संख्या में भक्त मां चामुंडा और बड़ी माता मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पहुंचे। रविवार को अवकाश होने भक्तों का सैलाब उमड़ा। करीब तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शनिवार के बाद रविवार शाम को भी टेकरी पर रात 9 बजे भक्त उमड़ने लगे। पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया। रात में मां दर्शन के लिए भक्तों को करीब दो से तीन घंटे लाइन में लगना पड़ा। रात से अलसुबह तक भक्तों के दर्शन का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को टेकरी पर मां की विशेष आरती होगी। इसमें करीब 10 हजार दीपों से आरती करने योजना है। वहीं सुप्रसिद्ध कालीचरण महाराज भी मां की आरती में शामिल होंगे।

शनिवार रात 10 बजे से लेकर रविवार देर रात करीब तीन लाख भक्तों ने मां के दर्शन किए। इसमें इंदौर से सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे। एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि सोमवार को 10 हजार दीपों से मां की आरती होगी। पुजारी मुकेश नाथ ने बताया कि शनिवार से ही भक्तों की संख्या बढ़ी।


उज्जैन से दर्शन करने आई महिला के गले से चेन चोरी

देवास। माता टेकरी पर बड़ी माता के दर्शन के दौरान एक महिला के गले से चेन चोरी हो गई। महिला उज्जैन से परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए टेकरी पहुंची थी। घटना टेकरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो हुई है। महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय आशा निवासी उज्जैन परिवार के साथ रविवार सुबह माता टेकरी पर दर्शन करने पहुंची थी। करीब 10 बजे बड़ी माता तुलजा भवानी के दर्शन करके सभी परिवार के लोग परिक्रमा मार्ग से छोटी माता चामुण्डा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दर्शन करते समय आशा जैन के गले से एक अज्ञात महिला ने चेन चोरी कर ली। संदिग्ध महिला के मुंह पर कपड़ा बांधा था। घटनाक्रम माता टेकरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। घटना के बाद परिवार के सदस्य टेकरी स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां कुछ देर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एमजी रोड स्थित थाना कोतवाली में शिकायत करके पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश के साथ निकली परिक्रमा यात्रा

देवास। प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान पिछले 4 वर्षों से लगातार माता टेकरी परिक्रमा पथ पर की जाती रही है। इसी कड़ी वे रविवार को माता टेकरी परिक्रमा आयोजित की गई। यात्रा प्रमुख अनिल गोस्वामी सुधीर शर्मा ने बताया कि भगवती सराय स्थित प्रांगण में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने माता की आरती की एवं परिक्रमा यात्रा में भाग लिया। यह पहली ऐसी यात्रा होती है जिसमें सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम होती है यात्रा में हिंदू मुस्लिम सहित सभी वर्ग के लोग भाग लेते हैं।

परिक्रमा यात्रा शुरू होने के पूर्व वर्मा ने कहा कि मैं मां चामुंडा मां तुलजा भवानी से प्रार्थना करता हूं कि प्रदेश का शहर का हर नागरिक खुशहाल रहे कोरोना महामारी पूरी तरह से समाप्त हो जाए देवास शहर की आपसी भाईचारे की, एकता की जो परंपरा बनी है वह बनी रहे। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, शौकत हुसैन, रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा, तवर सिंह चौहान प्रदीप चौधरी उपस्थित थे। चामुंडा सेवा समिति के संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने सभी माता भक्तों का स्वागत किया।