• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सफाईकर्मियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमलाᅠ

खातेगांव (नईदुनिया न्यूज)। नगर के कोयला मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने घर के आस-पास नाली साफ

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 18 Apr 2020 04:00:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2020 04:00:33 AM (IST)
सफाईकर्मियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमलाᅠ

अपडेट : सफाईकर्मियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

गंभीर अवस्था में एक सफाईकर्मी को किया देवास रेफर

खातेगांव (नईदुनिया न्यूज)। नगर के कोयला मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने घर के आस-पास नाली साफ कर रहे सफाईकर्मियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में तीन सफाईकर्मी घायल हुए। एक सफाईकर्मी को गंभीर अवस्था में देवास रेफर किया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है। हमले से अक्रोशित सफाईकर्मियों ने वीडियो जारी कर कहा कि हम वर्ग विशेष के बाहुल्य वाले इलाके में सफाई करने नहीं जाएंगे।

पुलिस के अनुसार फरियादी आशीष पिता रमेश निवासी राजौर ने बताया कि वह दीपक पिता अनोखीलाल कलोसिया निवासी राजौर के साथ नगर परिषद में सफाईकर्मी के रूप में कार्य करता है। शुक्रवार सुबह सात बजे वह दीपक व चंकी पिता मनोहर के साथ कोयला मोहल्ला में सफाई कर रहा था। इस दौरान आरोपित आदिल पिता हबीब खां ने आकर यह कहते हुए कि रोज नाली साफ करने आ जाते हो बहुत बदबू आती है और मेरी गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मैंने फावड़े से बचाव किया व भागा। मेरा पीछा करते हुए आदिल आया और दीपक व चंकी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों के आ जाने से आरोपित भाग गया।


घटना से आक्रोशित सफाईकर्मी एकत्रित हो गए और आरोपित को जल्द ही पकड़ने की मांग करने लगे। सीएमओ आनंदीलाल वर्मा, दरोगा सुनील सारवान, दानू आदि ने सफाईकर्मियों को समझाया। इधर सुबह 11.30 बजे पुलिस ने आरोपित आदिल व उसके पिता हबीब खां को सन्नौद के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर लगते ही सफाईकर्मी थाने पर एकत्रित हो गए और आरोपित को उनके सुपुर्द करने की मांग करने लगे। थाना प्रभारी सज्जनसिंह मुकाती ने आक्रोशित सफाईकर्मियों को समझाया कि आप निश्चित रहे आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपित आदिल पिता हबीब खां, आरिफ पिता हबीब खां व हबीब खां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आदिल के साथ उसका भाई आरिफ व पिता हबीब भी सफाईकर्मियों को मारने के लिए दौड़े थे।

घटना में पुलिस ने नया खुलासा किया -

एडीशनल एसपी नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी बीएस कुशवाह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपित आदिल व उसके पिता हबीब खां को ग्राम सन्नौद के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। अभी आदिल का भाई आरिफ फरार है। पुलिस पूछताछ में आदिल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोयला मोहल्ला जामा मस्जिद के सदर गोप खां पिता मोहम्मद खां ने हम लोगों से कहा था कि ये लोग हम नमाजियों को मार रहे हैं, तुम लोग भी इन्हें मारो। इसी बहकावे में आकर उक्त घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जामा मस्जिद के सदर गोप खां उम्र 60 के खिलाफ षड्यंत्र रचने की धारा 120 बी के अंर्तगत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कन्नौद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देशावतु ने आरोपितों को तुरंत पकड़ने वाली टीम की प्रशंसा करते हुए नगद इनाम देने की घोषणा की है।

17 केएचजी 01ः आरोपित आदिल

17 केएचजी 02ः कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस थाने पर एकत्रित सफाईकर्मी।-नईदुनिया