Dewas News: देवास में अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों से स्वच्छता दीवार बनाने का कार्य प्रारंभ
Dewas News: बोतलें शहर के होटल, रेस्टोरेंट व विभिन्न संस्थानों से एकत्र की गई हैं। ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 05 Jun 2023 09:52:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Jun 2023 09:52:08 PM (IST)
Dewas News: देवास (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के एबी रोड पर स्थित स्पोर्ट्स पार्क की करीब एक किमी लंबी जाली पर सोमवार से अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों से स्वच्छता दीवार बनाने का काम शुरू हुआ। इस दीवार को बनाने के लिए एक हजार मीटर लंबाई में करीब एक लाख प्लास्टिक बोतलों का उपयोग किया जाएगा।
ये बोतलें शहर के होटल, रेस्टोरेंट व विभिन्न संस्थानों से एकत्र की गई हैं। दीवार बनाने में पहले दिन करीब 100 से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं ने काम शुरू किया। अगले पांच दिन तक लगातार प्रतिदिन शाम को तीन घंटे यह काम किया जाएगा। नगर निगम ने विश्व रिकार्ड के लिए दावा प्रस्तुत किया है।
यह खास
1 हजार मीटर लंबी बन रही स्वच्छता दीवार
1 लाख से ज्यादा अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों का उपयोग
100 से ज्यादा संस्थाओं से एकत्र की गई हैं प्लास्टिक बोतलें
100 से ज्यादा स्कूली बच्चे लगे हैं दीवार बनाने में
3 घंटे प्रतिदिन चलेगा दीवार बनाने का काम
5 दिन में दीवार बनाने का है लक्ष्य