• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dewas News: नागझिरी में गैस लीक होने बाद सिलेंडर में धमाका, तीन लोग झुलसे

देवास जिले के नाग‍झिरी में लीकेज के बाद गैस सिलेंडर में धमाका हो गया।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 31 May 2024 08:45:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2024 09:05:41 AM (IST)
Dewas News: नागझिरी में गैस लीक होने बाद सिलेंडर में धमाका, तीन लोग झुलसे

HighLights

  1. देवास जिले के सोनकच्छ नगर से समीप ग्राम सांवेर के नागझिरी में हादसा
  2. गैस सिलेंडर में धमाका होने से तीन लोग झुलस गए।
  3. एक व्यक्ति को हाथ में और पैर में चोट आई जबकि अन्य 2 भी घटना का शिकार हुए हैं।

सोनकच्छ/देवास। देवास जिले के सोनकच्छ नगर से समीप ग्राम सांवेर के नागझिरी में गैस सिलेंडर में धमाका होने से तीन लोग झुलस गए। एक व्यक्ति को हाथ में और पैर में चोट आई जबकि अन्य 2 भी घटना का शिकार हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे ग्राम सांवेर के नागझिरी में उस समय हादसा हो गया जब गैस सिलेंडर का लीकेज देखने के लिए सिलेंडर को घर के बाहर लाया गया।

बताया जाता है कि इस दौरान अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर तीन लोग अबुतुर्रब अली, मंजूर अली और जाकिर खान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार तीनोंं घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। 108 वाहन की मदद से तीनों घायलों को बाद में देवास रैफर कर दिया गया। स्वजन का कहना है कि सिलेंडर की लीकेज की शिकायत करीब 8 बजे गैस एजेंसी को की गई थी।