Dewas News: इंदौर के पास देवास में विवाहिता से कई बार दुष्कर्म, मतांतरण करने व गोमांस खाने के लिए बनाया दबाव
Dewas News: पुलिस ने विवाहित महिला की रिपोर्ट पर एक आरोपित के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 18 Aug 2023 08:42:43 AM (IST)
Updated Date: Fri, 18 Aug 2023 08:42:42 AM (IST)
महिला का आरोप है कि दबाव बनाकर कई बार दुष्कर्म किया और गोमांस खाने के लिए भी दबाव बनाया। Dewas News: देवास, नईदुनिया प्रतिनिधि। एक विवाहित महिला के साथ मतांतरण करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसे दबाव बनाकर कई बार दुष्कर्म किया और गोमांस खाने के लिए भी दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरी शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। करीब 6 माह पहले सुभाष चौक पर फूल की दुकान पर काम करने वाले अबरार खान निवासी तोड़ी से काम करने के दौरान मुलाकात हुई। महिला ने बताया कि आरोपित अबरार ने उसे गुजरात ले जाकर
मतांतरण करने के लिए विवश किया।
गोमांस खाने के लिए भी कहा जाता था।
इटावा में किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि आरोपित शादी का झांसा देकर मुझे उसके रिश्तेदारों के यहां उज्जैन रोड स्थित इटावा ले गया। वहां पर करीब 15 दिन रुके और मेरे साथ कई बार
दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित के रिश्तेदार अवैधानिक धंधा करते हैं और गोमांस का सेवन भी करते हैं। महिला के अनुसार, आरोपित उसे गुजरात में मीरादातार नामक जगह पर लेकर गया और मतांतरण कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया। गोमांस खाने से मना करने पर मेरे व 3 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट की।
बच्चे को मारने की दी थी धमकी
महिला ने
पुलिस को बताया कि आरोपित त्रिलोक नगर इटावा में उन्हें लेकर आया। जब महिला ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया, तो मां-बेटे को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार देर रात भी महिला के साथ आरोपित ने मारपीट की। गुरुवार सुबह इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने पर की गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपित अबरार खान के विरूद्ध धारा 376(2)(एन), 323, 506, मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 3(1)(ए), 5 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआई दीपकसिंह यादव ने बताया कि आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।