Dewas News: 10 दिनों में 12 लोगों को किया घायल, उपद्रवी बंदर को बेहोश कर पकड़ा
Dewas News पीपल के पेड़ से लगी एक छत से रेस्क्यू कर वानर के बेहोश हो जाने पर जाल के माध्यम से उसे पकड़ा गया।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 21 Dec 2023 11:49:25 AM (IST)
Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 11:49:25 AM (IST)
HighLights
- लोगों को घायल करने वाले वानर को इंदौर की रेस्क्यू टीम ने बेहोश कर पकड़ा
- बंदूक के माध्यम से बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया
- बंंदर को खिवनी अभयारण्य के जंगल में छोड़ गया
Dewas News देवास। जिले के कन्नौद नगर में पिछले करीब 10 दिनों में लगभग 12 लोगों पर अचानक हमला कर घायल करने वाले वानर को इंदौर से आई वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बंदूक के माध्यम से बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कई घंटे के प्रयास के बाद मुश्किल से पकड़ा।
इसके बाद पहले तो स्थानीय वन अमले द्वारा पिंजरे के माध्यम से उक्त वानर को पकड़ने का प्रयास किए जाते रहे लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो फिर इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की रालामंडल अभयारण्य सेंचुरी की रेस्क्यू टीम के डिप्टी रेंजर शेर सिंह कटारे के नेतृत्व में आई।
टीम द्वारा पूर्व विधायक ब्रजमोहन के घर के समीप स्थित पीपल के पेड़ से लगी एक छत से रेस्क्यू कर वानर के बेहोश हो जाने पर जाल के माध्यम से उसे पकड़ा गया। इसके बाद उसे खिवनी अभयारण्य के जंगल में छोड़ गया है। इस दौरान एसडीओ शंकरलाल यादव, रेंजर सृजन जाधव एवं स्थानीय वन अमला मौजूद था। वानर के पकड़े जाने के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली है।