
हेमा ठाकुर का निधन
देवास। हेमा ठाकुर (54 वर्ष) का निधन हो गया। सोमवार दोपहर एक बजे विजय नगर स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली गई।
02 देवास-89ः हेमा ठाकुर। -नईदुनिया।
---------
देवास के ऋषि निकम को मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड
देवास। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से नईदिल्ली में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फेस्टिवल के लिए 1020 फिल्मों के आवदेन आए थे, जिनमें से 77 चुनिंदा फिल्में समारोह में दिखाई गईं। समारोह में देवास के ऋषि निकम का भी दूसरे स्थान पर चयन हुआ। निकम ने प्रदूषण पर शार्ट फिल्म 'स्कैच बुक' बनाई, जो एक मिनट की थी। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज वातावरण और मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रवि अग्रवाल ने युवा कलाकार निकम को 20 हजार रुपए का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। निकम की इस उपलब्धि पर राहुल निकम, लक्की सोलंकी, विजय निकम, अजय निकम आदि ने शुभकामनाएं दी।
02 देवास-83ः ऋषि निकम को पुरस्कृत करते हुए अतिथि। -नईदुनिया।
---------
हिंद इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन की हुई जीत, गाजरा गियर्स श्रमिकों को मिला न्याय
देवास। विगत चार वर्षों से गाजरा गियर्स प्रबंधन एवं हिंद इंजीनियरिंग श्रमिक संगठनों के मध्य बोनस की बढ़ी हुई राशि के लिए न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन था। जिसका फैसला इंडिस्ट्रियल कोर्ट के द्वारा संगठन के पक्ष में दिया गया था। जिसे प्रबंधन द्वारा हाईकोर्ट इंदौर में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट द्वारा भी संगठन के पक्ष में ही फैसला दिया था जिस पर प्रबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रबंधन की अपील खारिज कर दी गई, जिससे फैैसला संगठन के पक्ष में रहा। साथ ही प्रबंधन को बढ़ी हुई राशि का भुगतान श्रमिकों को तीन माह के अंदर करने का आदेश दिया गया। जानकारी संगठन के प्रधानमंत्री बीके वानखेड़े ने दी। प्रबंधन के पक्ष में फैसला आने पर सभी श्रमिकों में हर्ष है।
---------
टोंकखुर्द में एक व पीपलरावां में दो आधार कार्ड सेंटर बनेंगे
- बीराखेड़ी में मृत बालिका को चार लाख की दी सहायता
देवास। लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन वर्मा के प्रयासों से सोनकच्छ विधानसभा के टोंकखुर्द में एक आधार कार्ड सेंटर व दो आधार कार्ड सेंटर पीपलरावां में शीघ्र ही शुरु किए जाएंगे। वहीं रविवार को बीराखेड़ी में शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण 15 वर्षीय मंजू पिता गोपालसिंह रंगवाल की मृत्यु हो जाने पर मंत्री वर्मा की अनुशंसा पर चार लाख की आर्थिक सहायता तत्काल दी गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि इस कार्य के लिए क्षेत्र के पार्षद राजेश डांगी ने मंत्री वर्मा का आभार माना।
--------
पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य का सभापति ने किया स्वागत
देवास। पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के देवास आगमन पर सभापति अंसार अहमद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। न्यू एकता ट्रांसपोर्ट पर हुए कार्यक्रम में आतिशबाजी कर पुष्पमाला से स्वागत किया गया एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर विनय सांगते, धर्मेंद्रसिंह बैस, राजेश यादव, कदीर पहलवान, इ्रितखार अहमद, मुस्तुफा अहमद, जलाल पटेल, सद्दाम पठान, शुभम, अशोक चौहान आदि उपस्थित थे।
02 देवास-85ः पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य का स्वागत करते हुए सभापति अंसार अहमद। -नईदुनिया।
---------
जबरिया सेवानिवृत्ति से शिक्षकों में आक्रोश
-राज्य शिक्षक संघ ने जलाई आदेश पत्र की होली
टोंककला। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के नौ जिलों के 16 शिक्षकों को जबरन सेवानिवृत्ति के आदेश दे दिए गए। इस जबरिया आदेश में 20 या 50 वर्ष की उम्र के सिविल सर्विसेज रुल्स 1976 का प्रयोग किया है। शासन के इस फरमान से राज्य शिक्षक संघ तथा संवर्ग शिक्षकों में आक्रोश है। शासन के इस निर्णय के खिलाफ प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों ने विरोध करते हुए आदेश पत्र की होली जलाई। टोंककलां चौराहे पर राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव अर्जुनसिंह चावड़ा ने कहा क्रिशिक्षाकर्मियों ने अपने सेवाकाल का प्रथम दशक अल्प मानदेय और संघर्ष में गुजारकर शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने में योगदान दिया है। लंबे समय तक आर्थिक तंगी्रके तनाव में रहने से्रकिसी साथी में कार्य शिथिलता है तो उसे प्रशिक्षण देकर सक्रिय कर सकते हैं न की सेवानिवृत्ति से। हमें ना पेंशन की सुविधा है और ना ही हमारा बीमा है। ऐसे में निकाले गए शिक्षकों्रको गुजर-बसर करना कठिन होगा। विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र झाला, उमेशसिंह खींची, संजय उपाध्याय, पप्लेश जोशी, अनिल परिहार सहित कई अध्यापक शिक्षक उपस्थित थे।
--------------
सेवानिवृत्ति पर सोलंकी को समारोह के साथ दी विदाई
सोनकच्छ। जनपद पंचायत में भृत्य के पद पर पदस्थ मंगलसिंह सोलंकी सेवा से मुक्त हुए। सोलंकी ने 32 वर्ष के पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा व लगन से अपने दायित्व निर्वाह किया। उनके सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जपं इस्पेक्टर श्रीराम व्यास ने सोलंकी के भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि शासन की प्रक्रिया अनुसार आप कार्य से मुक्त हो गए हो, परंतु समाजसेवा करने का अवसर अब आपकी जिदंगी में प्रारंभ हुआ है। सरपंच राधेश्याम जाट, बद्रीलाल गवलिया, भंवरलाल मालवीय, विक्रमसिंह पचलानिया, दिलीप धाकड़, सचिव सुरेंद्रसिंह सायल, रुपसिंह परिहार, किशोर पाठक, रामेश्वर राठौर, अंकित गोस्वामी, कान्हा मालवीय, शेरसिंह राजपूत, अनिल यादव, पवन चौहान, मनीष बागले मौजूद थे। विदाई के बाद सोलंकी को जनपद कार्यालय से ढोल-धमाकों के साथ घर तक छोड़ने गए। घर पहुंचने पर परिजनों ने तिलक कर आरती उतारी।्र
02 एसओएन 01ः सोनकच्छ में आयोजित विदाई समारोह में मंगलसिंह सोलंकी अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए।-नईदुनिया
-------------------------------
गौमाता के लिए दिया गया दान कभी बेकार नहीं जाता : ठाकुर
कमलापुर/हाटपीपल्या। आज की तारीख में सबसे खराब स्थिति से गुजर रही है हमारी गाय माता और इसकी पूरी जिम्मेदारी हम सबकी है। अगर एक व्यक्ति एक गाय को पाल ले तो इन गायों की दशा सुधर जाएगी। गौमाता के लिए दिया गया दान कभी बेकार नहीं जाता।
ये बातें चंद्रकेशर में सेंधव राजपूत समाज के भ्रमण दल में शामिल मानसिंह ठाकुर ने कही। दल ने यहां पर संचालित श्रीविष्णु गौशाला का भ्रमण किया। इस अवसर पर आष्टा से आए सरदारसिंह ने कहा कि मप्र सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण कर रही है। इन गौशालाओं के निर्माण से सैकड़ों का गायों का पालन-पोषण भी होगा। इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं ने 5100 रुपए गौशाला के उपाध्यक्ष पदमसिंह सेंधव को भेंट किए। पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पुष्पेंद्रसिंह ठाकुर, धीरजसिंह ठाकुर, पंकजसिंह सेंधव, डॉ. सुरेंद्रसिंह झाला, हिंदूसिंह सोलंकी, योगेंद्रसिंह ठाकुर, महेंद्रसिंह सिसौदिया, कमलसिंह सेंधव, शंकरसिंह सेंधव, चेतनसिंह ठाकुर, तेजसिंह कप्तान, कोकसिंह ठाकुर उपस्थित थे। आभार गौशाला के अध्यक्ष नाथूसिंह सेंधव ने माना।
02 एचटीपी 01ः चंद्रकेशर में गौशाला के उपाध्यक्ष पदमसिंह सेंधव को राशि भेंट करते हुए समाजजन।-नईदुनिया