_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। खातेगांव थाना प्रभारी हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक और आरोपित पार्टेंद्र जायसवाल ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह वारदात को अंजाम देने के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
गौरतलब है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस पहले ही तेजी से कार्रवाई करते हुए सात अन्य आरोपितों मनीष जायसवाल, राहुल जायसवाल, केराम सिंह, विजय राव, गजेंद्र रावत, धीरज और भूपेंद्र राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं, इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपित मोहिन जायसवाल की मौत हो चुकी है। पार्टेंद्र के सरेंडर के बाद पुलिस अब इस केस में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ की तैयारी कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है।