• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास टीआई हत्याकांड: पहले ड्राइवर, फिर क्लीनर… दोनों आरोपियों के एनकाउंटर में टायर पंचर का संयोग

खातेगांव टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड के दो आरोपियों के शार्ट एनकाउंटर की कहानी में एक जैसा संयोग सामने आया है।

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 07:44:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 07:44:16 AM (IST)
देवास टीआई हत्याकांड: पहले ड्राइवर, फिर क्लीनर… दोनों आरोपियों के एनकाउंटर में टायर पंचर का संयोग
शॉर्ट एनकाउंटर के बाद अस्पताल में इलाजरत क्लीनर धीरज। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. अक्कू के बाद धीरज ने भी हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया
  2. टायर पंचर होने के दौरान हुई घटना
  3. जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में लगी गोली

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : खातेगांव टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड के दो आरोपियों के शार्ट एनकाउंटर की कहानी में एक जैसा संयोग सामने आया है।

दोनों वाहनों के टायर पंचर हुए और दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात दोनों को आलीराजपुर से अलग-अलग वाहनों में खातेगांव लाया जा रहा था। रास्ते में दोनों वाहनों के टायर पंचर हुए और इसी दौरान आरोपितों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने के लिए हथियार छीनने की कोशिश की। दोनों आरोपी जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए। दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

वाहन का बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में टायर पंचर हो गया

पुलिस के मुताबिक, टीआई को टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रक चालक धीरज को ला रहे वाहन का बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन का टायर ठीक कर ही रहे थे, तभी धीरज ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर हमला करने और भागने की कोशिश की।


चेतावनी के बाद भी वह नहीं रुका

इस दौरान मजबूरन पुलिसकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करना पड़ी। चेतावनी के बाद भी वह नहीं रुका, तो पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इससे पहले राजोदा-बरोठा मार्ग पर ट्रक के क्लीनर अक्कू को ला रहे वाहन का टायर पंचर हुआ।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी

टायर बदलते समय उसने एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस के अनुसार फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। दोनों आरोपियों का इंदौर के अस्पतालों में इलाज जारी है। गुरुवार को खातेगांव न्यायालय में उनकी वर्चुअल पेशी होगी।

यह भी पढ़ें- देवास की घटना के बाद शुरू हुआ एक्शन, उमरिया में उमड़ार नदी किनारे फिर बनती मिली अवैध शराब

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।