• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मक्सी-देवास के बीच अब 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

देवास। मक्सी-देवास के बीच रेलवे ट्रेक में वर्षों पुरानी खामियां दूर कर ली गई हैं। जल्द ही धीमी गति से चलने वाली ट्रेनें सरपट दौड़ती नजर आएंगी। इसके बाद...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Sun, 14 Feb 2016 12:52:28 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Feb 2016 12:52:28 AM (IST)
मक्सी-देवास के बीच अब 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

देवास। मक्सी-देवास के बीच रेलवे ट्रेक में वर्षों पुरानी खामियां दूर कर ली गई हैं। जल्द ही धीमी गति से चलने वाली ट्रेनें सरपट दौड़ती नजर आएंगी। इसके बाद ट्रेनें समय से मक्सी पहुंचेगी।

देवास स्टेशन से प्रतिदिन 50 यात्री सवारी गाड़ी गुजरती हैं। मक्सी-देवास के बीच इनकी स्पीड धीमी हो जाती है। इसका असर ट्रेनों की टाइमिंग पर पड़ता है। साथ ही बीच में क्रॉसिंग होने से यात्रियों को भी परेशान होती है। देवास-मक्सी के बीच रेलवे ट्रेक में खराबी थी, जिसे दूर कर लिया गया है। इसके बाद जल्दी ही इस सेक्शन में ट्रेनों की स्पीड बढ़कर 100 किमी प्रति घंटा या उससे ऊपर पहुंच जाएगी।

महीने के अंत में होगा ट्रायल

मक्सी-देवास के बीच अभी ट्रेनों की स्पीड लगभग 70-75 किमी प्रति घंटा रहती है। 100 किमी प्रति घंटा करने के लिए महीने के अंत में ट्रायल लिया जाएगा। सही रहने पर स्पीड पर लगी पाबंदी हटा ली जाएंगी।

25 से 30 मिनट घटेगी भोपाल की दूरी

रेलवे के अनुसार फिलहाल मक्सी-देवास की 35 किमी की दूरी तय करने में लगभग 40 मिनट का समय लगता है। स्पीड बढ़ने के बाद मक्सी से देवास की दूरी तय करने में 25 मिनट लगेंगे। इसी तरह इंदौर से भोपाल जाने वाली रेलों का समय में 25 से 30 मिनट की कमी आएगी।


काली मिट्टी के कारण आ रही थी परेशानी

देवास-मक्सी के बीच काली मिट्टी होने से ट्रैक का फॉरमेशन कमजोर था। साथ ही ट्रैक भी करीब 55 साल पुराना था। रेलवे ने यहां बेस मजबूत कर पटरियां बदली है। इसके कारण अब पुरानी समस्या पूरी तरह से दूर हो गई है।

महीने के अंत में होगा ट्रायल

'ट्रेक में खराबी थी वो सुधर गई है। महीने के अंत में ट्रायल होगा। इसके बाद गाड़ियों की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा हो जाएगी और गाड़ियों की टाईमिंग सही हो जाएगी। इससे सवारियों की परेशानियां दूर होंगी।' - एलएल डाबी, स्टेशन अधीक्षक