• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देवास

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुत्‍ते को पता चलता है कि किसी परिवार में मौत हो गई, वो रोता है वहीं रहता है

ग्राम देवगढ़ में लालू नाम का एक कुत्ता ऐसा है जो किसी व्यक्ति के निधन पर शवयात्रा में शामिल होता है

By Edited By:
Publish Date: Thu, 12 Jan 2017 06:43:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jan 2017 08:36:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कुत्‍ते को पता चलता है कि किसी परिवार में मौत हो गई, वो रोता है वहीं रहता है

हाटपीपल्या (देवास)। ग्राम देवगढ़ में लालू नाम का एक कुत्ता ऐसा है जो किसी व्यक्ति के निधन पर शवयात्रा में शामिल होता है और 13 दिनों तक शोकाकुल परिवार के साथ रहता है। पिछले करीब चार सालों से यह सिलसिला चला आ रहा है।

पिछले दिनों गांव के रामेश्वर मंडलोई का निधन हो गया था। उनके बड़े भाई तुलसीराम ने बताया छोटे भाई के निधन पर यह कुत्ता शवयात्रा में आगे-आगे चला। इसके बाद 13 दिनों तक लगातार घर के आंगन में ही रहा। यह कुत्ता हमारे इस घर पर अभी तक नहीं आया था।


सरपंच प्रतिनिधि भारतसिंह जादौन ने बताया दो महीने पहले मेरी पत्नी विजयलक्ष्मी जादौन (ग्राम पंचायत की सरपंच) के निधन पर भी यह कुत्ता अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचा था। भगवानसिंह जादौन की पत्नी कुसुमकुंवर जादौन की मौत तीन-चार माह पहले हो गई थी तब भी यह कुत्ता 13 दिनों तक वहीं रहा।

हमारे बीच बैठा दिखता है कुत्ता

हाटपीपल्या के मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव, कांग्रेस नेता छगनलाल मिस्त्री, एडवोकेट प्रवीण चौधरी, दीपक माली, पोनासा के सरपंच योगेंद्र सैंधव ने बताया कि हम इस गांव में जब भी किसी के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जाते हैं तब हमें यह कुत्ता इन शोकाकुल परिवार के यहां हमारे बीच बैठा हुआ दिखता है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता महेश पाटीदार एवं संदीप गुर्जर ने बताया हम भी करीबन सभी के यहां अंतिम संस्कार में जाते हैं। हम तीन-चार सालों से देखते आ रहे हैं कि यह कुत्ता सभी के यहां अंतिम संस्कार में जाता है।

इसलिए होता होगा ऐसा

इस बारे में बागली के शासकीय पशुचिकित्सालय के डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि इस कुत्ते कोे कोई पहले रोजाना रोटी देता होगा और उसके साथ अच्छा व्यवहार करता होगा। किसी के निधन पर इस कुत्ते ने वहां पर रोना व विलाप करते हुए इस प्रकार का देखा होगा। इस कारण से इस कुत्ते के दिमाग में इस प्रकार की अवधारणा बैठ गई होगी। जब यह कुत्ता सभी के यहां इस प्रकार की घटना हो जाती है तो वहां पहुंच जाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।